फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Panchayat Raj Department will take away the fear of vaccination

मथुरा: टीकाकरण का खौफ दूर करेगा पंचायत राज विभाग

Fri, 28 May 2021 07:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Panchayat Raj Department will take away the fear of vaccination
मथुरा। कोविड से बचने के लिए एक मात्र सुरक्षा कवच के रूप में मानी जा रही वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीणों को तैयार करना बड़ा काम माना जा रहा है। कुछ ग्रामीणों में इसके प्रति जो अविश्वास है, उसे तोड़ने के लिए उच्चाधिकारियों ने पंचायत राज विभाग को निर्देशित किया है कि वह ग्रामीणों को जागरूक करें। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग द्वारा जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

कोविड के गांवों में फैलते ही महामारी ने बड़ा रूप ले लिया। कुछ ग्रामीणों में टीकाकरण के प्रति विश्वास नहीं है जिसके चलते न केवल ग्रामीण बल्कि मांट के गांव सिकंदरपुर की प्रधान तक ने टीकाकरण से इनकार कर दिया था। बाद में समझाने पर पहले उन्हें टीका लगाया गया, इसके बाद ग्राम प्रधान की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

यह विरोध एक ग्राम प्रधान का नहीं है बल्कि अन्य ग्रामीणों का भी है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण कार्यक्रम तेजगति नहीं पकड़ पा रहा है। विगत दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा दिए गए रुझान के बाद सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह को निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि वह टीकाकरण के लिए जल्द ही गांव-गांव निगरानी समिति तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जागरूकता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed