फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Panchayat elections: Police tightens screws, 2650 people banned

मथुरा: पंचायत चुनाव : पुलिस ने कसा शिकंजा, 2650 लोग किए गए पाबंद

Sat, 20 Mar 2021 07:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Panchayat elections: Police tightens screws, 2650 people banned
कोसीकलां। ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस ने पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2650 से अधिक लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव नजदीक आने से पहले पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। थानावार ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है। पिछले एक पखवाड़े में पुलिस 2650 लोगों को पाबंद कर चुकी है। जबकि जनपद में अभी तक 15 हजार लोग पाबंद किए जा चुके हैं। बताया गया है कि पिछली दफा पंचायत चुनाव के पुराने रजिस्टर को पुलिस खंगालने में जुट गई है। पुलिस पता लगा रही है कि किस गांव में विवाद हुआ था और इसकी वजह क्या थी। उसमें कौन से लोग शामिल थे और इस समय वे कहां हैं। इस आधार पर पुलिस पूरी जांच कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

इस धारा के तहत हो रही कार्रवाई
धारा 107/16 के तहत शांतिभंग की आशंका में लोगों को पाबंद किए जाने का प्रावधान है। इसके तहत पुलिस की रिपोर्ट पर मजिस्ट्रेट संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी करता है। इसके बाद उस व्यक्ति को अदालत में हाजिर होकर मुचलका भरना पड़ता है। पाबंद की अवधि छह महीने तक की होती है। इसे सालभर तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस अपराधियों को पाबंद कर रही है। यह कार्रवाई हिंसा होने के अंदेशे को देखते हुए होती है। पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। शातिर अपराधियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। - श्रीशचंद, एसपी ग्रामीण।

शस्त्रों के शौकीनों को जमा करने होंगे असलहे
इलाके में कुल करीब 994 लाइसेंसी हथियार हैं। इनमें से अब तक करीब 75 से अधिक लाइसेंसधारकों ने अपने लाइसेंस थाने में जमा भी करा दिए है। इंस्पेक्टर प्रमोद पवार ने बताया कि शस्त्रधारकों को अपने शस्त्र पुलिस थाने या आर्म्स शॉप में जमा कराने होंगे। थाना प्रभारी ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वाला सीधा जेल में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed