फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Panchayat elections: Kovid guideline stripped in nomination

मथुरा: पंचायत चुनाव: नामांकन में उड़ीं कोविड गाइडलाइन की धज्जियां

Sat, 17 Apr 2021 06:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Panchayat elections: Kovid guideline stripped in nomination
जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर खड़ी विभिन्न पार्टियों की भीड़ - फोटो : MATHURA
मथुरा। न अधिकारियों को चिंता न पुलिस को परवाह। सड़क पर मास्क न लगाने वालों पर खासा जुर्माना लगाने वाली पुलिस नामांकन के दिन नेताओं के समर्थकों के प्रति लापरवाह रही। जिला कलक्ट्रेट के बाहर मथुरा सहित अन्य सभी ब्लॉक के अंदर व बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा अभाव रहा। लोग एक दूसरे से सटकर नामांकन भरते रहे। समर्थकों की भीड़ एक-दूसरे से सटकर खड़ी रही और पुलिस और अधिकारीगण देखते रहे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शनिवार से प्रारंभ हो गई। सुबह 10 बजे से पहले से ही नामांकन करने वाले समर्थकों के साथ चौपहिया वाहन, टेंपो व ट्रैक्टर-ट्रॉली से पूरे जोशखरोश के साथ नामांकन स्थलों पर पहुंच गए। नामांकन स्थल से बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही। इनमें से कुछ लोग मास्क पहने थे तो कुछ बिना मास्क के ही कोरोना को आमंत्रित कर रहे थे। जिला कलक्ट्रेट पर प्रवेश से पहले पुलिस प्रत्याशी व उसके प्रस्तावकों को ही प्रवेश की अनुमति दे रही थी लेकिन नेताओं के प्रभाव के चलते वह खुद व अन्य लोग भी अंदर प्रवेश कर रहे थे। अंदर जाकर तो यह लोग एक ही ग्रुप में खड़े होकर गपशप करते रहे।
विज्ञापन

यही हाल मथुरा ब्लॉक पर रहा। यहां पर पुलिस ने अंदर जाने से किसी को नहीं रोका। ड्यूटी पर लगी शहर पुलिस कुर्सियों पर बैठी रही। ग्रामीण मन माफिक तरीके से ब्लॉक के अंदर घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ बजे से ही नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ
मथुरा ब्लॉक पर सुबह सात बजे ही आरओ एआरओ नामांकन के लिए तैयार हो गए थे। अनुमान के मुताबिक सुबह आठ बजे ही ब्लॉक पर ग्रामीणों का
नामांकन के लिए आना प्रारंभ हो गया। सुबह दस बजे बाद लोगों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ और भीड़ बढ़ती गई।
ब्लॉक पर बैठे 11 आरओ-एआरओ
मथुरा ब्लॉक पर प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व बीडीसी के नामांकन फार्म भरवाने के लिए 11 आरओ-एआरओ की ड्यूटी लगाई गई। इनमें से सात आरओ- एआरओ प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य व चार बीडीसी पद के दावेदारों का नामांकन भरवाने के लिए काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed