फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura: paayau jee mainne raamaratan dhan paayau...

मथुरा: पायौ जी मैंने रामरतन धन पायौ...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
mathura: paayau jee mainne raamaratan dhan paayau...
ठाकुर राधारमण लाल की सुंदर झांकी। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। श्रीचैतन्य प्रेम संस्थान के तत्वावधान में ठा. राधारमण मंदिर में चल रहे शीतकालीन निकुंज सेवा महोत्सव में मंगलवार को शास्त्रीय एवं भक्ति संगीत गायिका आस्था गोस्वामी एवं बाल कलाकार कर्णिका गोस्वामी ने राधारमण लाल को रिझाने के लिए राग सेवा की।
विज्ञापन

सर्वप्रथम बाल कलाकार कर्णिका गोस्वामी ने शास्त्रीय संगीत में राग यमन में छोटा ख्याल अरी एरी आली पिया बिन...ठाकुरजी के चरणों में प्रस्तुत किया। तत्पश्चात पायौ जी मैंने रामरतन धन पायौ... कृपा करि अपनायौ... जनम जनम की पूजीं पाई... जग में सभी खुवायौ... पायौजी मैंने रामरतन धन पायौ... आदि मनभावन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

उसके बाद शास्त्रीय संगीत गायिका आस्था गोस्वामी ने राधारमण बिहारी तैरो नाम है, तुझे प्रणाम है... बोल हरि बोल हरि हरि बोल..., अपना चंदा सा मुखड़ा दिखाए जा... मोर मुकुट वारे... आदि संगीत प्रस्तुत कर राग सेवा की। जिसे सुन श्रोता एवं श्रद्धालुगण आत्मविभोर नृत्य एवं गायन करने लगे। वहीं, ठा. राधारमण देव जू एवं प्रियाजू ने भक्तों को दर्शन दिए। राधारमण लाल ने महरून रंग की जैकेट सहित गुलाबी पोशाक धारण कर नूतन आभूषण धारण किए एवं प्रियाजू ने गुलाबी रंग का घेरदार लहंगा आभूषण सहित पहर भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिचड़ी महोत्सव के अंतर्गत ठा. राधारमण लाल का प्रात:काल में विविध मेवाओ से बनी गरम-गरम खिचड़ी भोग सहित भाजा, अचार, पापड़, मुरब्बा अर्पित किया गया। आध्यात्मिक गुरु आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी, वेणुगोपाल गोस्वामी, अभिनव गोस्वामी, सुवर्ण गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed