{"_id":"60312a048ebc3ee928602499","slug":"mathura-one-accused-robbed-by-bike-riding-couple-arrested-mathura-news-agr481513572","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बाइक सवार दंपती से लूट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बाइक सवार दंपती से लूट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। लूट का आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर तीन दिन पूर्व दंपती से हुई लूट में शामिल एक लुटेरे को पुलिस ने ओहावा पुल से गिरफ्तार कर लूट का माल एवं नकदी बरामद की है।
चंद्रपाल बघेल निवासी नगला ओहावा 17 फरवरी को पत्नी गुंजन के साथ बाइक से बहन के घर आगरा गया था। लौटते समय माइल स्टोन 88 गांव नगला हरिया के निकट पीछे से आए अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली और चंद्रपाल के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। चंद्रपाल से पांच हजार की नकदी व पत्नी गुंजन से पायजेब, कोंधनी, कान की टॉक्स लूटकर फरार हो गए।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खुलासे को टीम गठित की। पुलिस ने शनिवार को बेनामी बघेल निवासी नगला ओहावा को गिरफ्तार कर लूट के 2500 रुपये तथा एक जोड़ी चांदी की पायजेब बरामद की है। पकड़े गए बदमाश ने लूट में शामिल साथी का नाम देवेंद्र निवासी बैकुंठपुर थाना सुरीर बताया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि लूट के सरगना देवेंद्र की तलाश की जा रही है।