फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: On Akshaya Tritiya, there will be darshan of Thakur ji amidst sandalwood paste.

मथुरा: अक्षय तृतीया पर चंदन लेप के बीच होंगे ठाकुर जी के चरण दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Mathura: On Akshaya Tritiya, there will be darshan of Thakur ji amidst sandalwood paste.
राधाकुंड में अक्षय तृतीया को लेकर चंदन घिसते संत एवं वेदपाठी विद्यार्थी। - फोटो : MATHURA
राधाकुंड (मथुरा)। कस्बा में अक्षय तृतीया पर चंदन यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दिन ठाकुरजी चंदन लेप के बीच श्रद्धालुओं को चरण दर्शन देंगे। ठाकुरजी के विशेष शृंगार के लिए तथा उनको शीतलता प्रदान करने के लिए साधु-संत एवं वेदपाठी विद्यार्थी चंदन घिस रहे हैं।
विज्ञापन

ठाकुरजी को गर्मी से बचाने के लिए ठंडी तासीर की भोग सेवा शुरू की गई है। रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के महंत केशव दास ने बताया कि श्रीनाथ जी के प्रकट भाव में श्रीपाद माधुवेंद्रपुरी गोस्वामी ने चंदन सेवा शुरू की है। 3 मई को चंदन यात्रा में 17 मंदिरों में फूलबंगला के बीच चंदन के लेप का शृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन

राधा-श्याम कुंड की परिक्रमा लगाई जाएगी। उत्सव के लिए श्रीगौरांग संस्कृत महाविद्यालय के वेदपाठी विद्यार्थी एवं साधु-संत चंदन की लकड़ी पत्थर पर घिस कर चंदन तैयार कर रहे हैं। ठाकुरजी को गर्मी से बचाने के लिए मंदिरों में ठंडे पेयजल के रूप में शिकंजी, तरबूज-खरबूज का सेक, बादाम की ठंडाई, गुलगंद की पौध आदि भोग की सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मंदिरों में होंगे चरण दर्शन
परिक्रमा मार्ग के मंदिरों में अक्षय तृतीया को विशेष अभिषेक के बाद सेवायतों द्वारा ठाकुरजी को चंदन के लेप से शृंगार कर सजाया जाएगा। गर्मी में शीतलता की अनुभूति के साथ विशेष फव्वारे के बीच राधागोपीनाथ घाट मंदिर, राधाकाला चांद मंदिर ब्रजानंद घेरा, राधागोविंद मंदिर, गजाधर चैतन्य मंदिर, मदन गोपाल मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, राधादामोदर मंदिर, राधा विनोद मंदिर, राधा ब्रजबिहारी मंदिर, तमालतला महाप्रभु जी मंदिर, बड़ा बाजार गोपीनाथ मंदिर, गोपीनाथ मणिपुर मंदिर आदि में चरण दर्शन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed