फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: On 19th, the Home Minister will show the green signal to the Janadesh Yatra

मथुरा: 19 को गृहमंत्री जनादेश यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Mathura: On 19th, the Home Minister will show the green signal to the Janadesh Yatra
मथुरा। देश के गृहमंत्री अमित शाह १९ दिसंबर को जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह दूसरी यात्रा मथुरा से निकलते हुए २५ दिसंबर को लखनऊ पहुंचेगी, जहां पर पीएम की जनसभा प्रस्तावित है। जिला और महानगर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मथुरा से चलने के बाद भाजपाई जगह-जगह पर प्रदेश सरकार के कामों को गिनाते हुए लखनऊ पहुंचेंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि दोबारा यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। शहर के रामलीला ग्राउंड में गृहमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा जैंत, चौमुहां, छाता, शेरगढ़, नौहझील, बाजना, मांट, राया, होते हुए हाथरस जाएगी। इस यात्रा में हाथरस, अलीगढ़ मथुरा से 25 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला यात्रा प्रमुख मुकेश वार्ष्णेय को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

यात्रा-2 के लिए सभी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए कमेटियों का गठन किया जा रहा है। यह जन आशीर्वाद यात्रा-2 मथुरा से एक नया संदेश लेकर जाएगी। महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि गृहमंत्री की जनसभा और जन विश्वास यात्रा एतिहासिक होगी। इसके लिए भाजपाई पूरे दमखम से सफल बनाने के लिए वार्ड और बूथ स्तर पर जुट गए हैं। सभी को जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री बनने के बाद पहली बार आएंगे अमित शाह मथुरा
देश के गृहमंत्री बनने के बाद पहली बार अमित शाह मथुरा आ रहे हैं। उससे पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते साल २०१७ में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के चुनाव प्रचार में रामलीला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने आए थे। श्रीकृष्ण की नगरी से जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ और गृहमंत्री का हरी झंडी दिखाना भाजपा की रणनीति का हिस्सा है।

भाजपा ने श्रीकृष्ण मंदिर के मुद्दे को धीरे-धीरे उठाना शुरू कर दिया है। वहीं यहां के विधायक व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की जमीन को भी मजबूती देना चाहते हैं। मालूम हो कि प्रदेश के सीएम अब तक यहां १८ बार आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed