फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Old woman injured in monkey attack, admitted to hospital

Mathura: वृंदावन में बढ़ रहा बंदरों का उत्पात, बुजुर्ग महिला पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Mon, 08 Aug 2022 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 12:34 AM IST
सार

वृंदावन में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। उत्पाती बंदर आए दिन राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं। रविवार को एक बुजुर्ग महिला को घायल कर दिया। 

विज्ञापन
Mathura: Old woman injured in monkey attack, admitted to hospital
दीवार पर बैठे बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। जनाक्रोश के बाद भी न नगर निगम प्रशासन बंदरों को पकड़ने के प्रति गंभीर दिख रहा है और न जिला प्रशासन संजीदा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग घरों से बाहर तक निकलने में डर रहे हैं।

विज्ञापन


वृंदावन के बनखंडी महादेव मंदिर के पास गली में रविवार को बुजुर्ग महिला पर बंदरों ने हमला बोल दिया। बंदरों के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

बाजार से घर लौट रही थी महिला 

बताया जा रहा है कि बनखंडी महादेव के पास गली निवासी राधा रानी गत दिवस बाजार से घर लौट रहीं थीं। जब वह घर के पास पहुंची थीं कि हाथ में सामान देखकर बंदरों की झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। अपने बचाव में उन्होंने पुरजोर कोशिश की लेकिन बंदरों ने हमला जारी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और उन्हें बंदरों से बचाया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला घटना में इतनी घायल हो गईं कि उन्हें दो यूनिट से अधिक खून भी चढ़ाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed