फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Nine more nominations filed, process reached the final round

मथुरा: नौ और नामांकन दाखिल, अंतिम दौर में पहुंची प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Nine more nominations filed, process reached the final round
मथुरा। मथुरा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करने जाते भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा।
मथुरा। पहले चरण में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के ५वें दिन जनपद में ९ और पर्चे दाखिल किए गए। इसमें भाजपा से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व राजेश चौधरी, बसपा से अशोक सुमन के अलावा आप से रामबाबू कटैलिया प्रमुख उम्मीदवार थे। इस तरह अब तक नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या जनपद के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में २२ हो गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को लेकर जनपद में नामांकन पत्रों की खरीद और उन्हें जमा करने का दौर जारी है। बुधवार को मथुरा विधानसभा क्षेत्र से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कन्हैया लाल बजाज, नवीन मित्तल, सोहनलाल शर्मा, राजू यादव, मुकेश खंडेलवाल, प्रदीप गोस्वामी, गजेंद्र चौधरी, सुरेंद्र निषाद, राजपाल चौधरी, यज्ञदत्त कौशिक, पवन हिंडोल मौजूद रहे।
विज्ञापन

मांट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राजेश चौधरी ने नामांकन किया। उनके साथ पद्म सिंह शर्मा, ठाकुर प्रवीण पाल सिंह, आरपी सिंह, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, मुकेश वार्ष्णेय, गनेशी बघेल, बिन्ना प्रधान आदि साथ रहे। इसी विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार रामबाबू सिंह ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ आप जिला संयोजक रवि भारद्वाज भी रहे। बलदेव विधानसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार अशोक सुमन ने भी पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा और जिलाध्यक्ष योगेश कुमार मौजूदगी में नामांकन किया।
इनके अलावा मथुरा से विभोर शर्मा, रवि वर्मा, गोवर्धन से भूरी, छाता से राजीव शर्मा, कुलभानू कुमार ने नामांकन किया। इसके साथ ही मथुरा से 7, गोवर्धन से 1, छाता से 3 और बलदेव से एक और उम्मीदवार के लिए नामांकन पत्र की खरीद की गई।
लक्ष्मी, बबिता और मेघश्याम ने किया दोबारा नामांकन
बुधवार को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, भाजपा उम्मीदवार मेघश्याम सिंह और रालोद उम्मीदवार बबिता देवी ने नामांकन के अतिरिक्त सेट जमा किए। इससे पहले भी उक्त तीनों उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
कर्मचारियों को चुनाव प्रशिक्षण २२ से
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव और प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण राजेश कुमार की सूचनानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को विधिवत, समयबद्ध, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण रूप से कराए जाने के लिए मतदाता कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण 22 से 25 जनवरी तक तथा द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 1 से 5 फरवरी को दो पालियों में होगा। प्रथम पाली प्रात: 09 से 01 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 1:30 बजे से 5:30 बजे तक रहेगी। प्रशिक्षण बीएसए कॉलेज में दिया जाएगा।

कंट्रोल रूम में दर्ज कराएं शिकायत
जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जनपदवासियों से अपील की है कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए डराने-धमकाने, या कोई रिश्वत देने और लेने वालों की शिकायत दर्ज कराएं। इसके लिए उड़न दस्ते गठित किए गए हैं। इनके अलावा फोन नंबर-0565-2470096, 2470097, 2470098, 2470099, 2975699 तथा टोल फ्री नंबर-1950 पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed