{"_id":"60083c188ebc3e33f610913f","slug":"mathura-news-in-hospetal-mathura-news-agr477183574","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा : सर्दी में बढे़ त्वचा के रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा : सर्दी में बढे़ त्वचा के रोगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सर्दी के मौसम में लोग त्वचा रोग से ग्रसित हो रहे हैं। पिछले दिनों जनपद के 33 प्राथमिक केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पहुंचे लोगों में त्वचा रोगियों की संख्या सर्वाधिक रही। मेले में विभिन्न बीमारियों के 1749 लोगों का उपचार किया गया। इनमें 384 त्वचा रोग से ग्रसित मरीज पहुंचे।
चिकित्सकों का मानना है कि सर्दी में त्वचा से संबंधित रोग खासकर उंगलियों में गलन आदि की बीमारियां बढ़ जाती हैं। इसी कारण ग्रामीण त्वचा रोग संबंधी इलाज कराने के लिए पहुंचे। सही समय पर उपचार जरूरी है। इधर, मेले में 63 डायबिटीज, रक्त अल्पता के 35 रोगी, सांस के 149 और पेट की बीमारियों के 212 रोगी पहुंचे।
सर्दी में जरूरी है बचाव
डॉक्टरों के मुताबिक सर्दी के मौसम में गीले कपड़े त्वचा रोग का कारण बन सकते हैं। शरीर को धूप देना भी जरूरी है। धूप लेने के दौरान ज्याद कपड़े न पहनें, पसीना आने पर त्वचा रोग होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।
विज्ञापन
सर्दियों में त्वचा के कुछ रोग जैसे दाद, खुजली और फंगस अधिक पसीना आने की जगह पर होते हैं। इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। शरीर के अंगों की सफाई सबसे अधिक जरूरत है। एक्जिमा, दाद, खुजली हो जाए तो उसका उपचार कराएं। यह रोग बारिश और सर्द मौसम में सबसे ज्यादा होता है।
- डॉ. पीयूष चतुर्वेदी, मेडिकल ऑफिसर, संयुक्त जिला अस्पताल।
जिला अस्पताल में विशेषज्ञ का पद रिक्त
जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है। बताया जाता है कि तीन माह पूर्व त्वचा रोग विशेषज्ञ के रिटायर्ड होने के बाद किसी और डॉक्टर की तैनाती नहीं हो सकी है, इस कारण हर दिन कई त्वचा संबंधी रोग से ग्रसित लोग वापस लौटते हैं।