फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura news,crime news,chain snatcher,chhata market,chhata market mathura,gun shot accused,accuse surrender in aligarh court

शातिर अपराधी ने अलीगढ़ कोर्ट में किया सरेंडर

Wed, 30 Jun 2021 07:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
mathura news,crime news,chain  snatcher,chhata market,chhata market mathura,gun shot accused,accuse surrender in aligarh court
मथुरा। शहर के छत्ता बाजार में चेन लूट और गोलीकांड की वारदात में शामिल शातिर अपराधी ने मंगलवार को पुराने चौथ के मामले में अलीगढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मूलरूप से बदमाश अलीगढ़ का निवासी है। पुलिस उसे अलीगढ़ में ही तलाश रही थी। लेकिन मथुरा पुलिस की टीम के हाथ उसके गिरेवां तक पहुंचते, उससे पहले ही आरोपी ने सरेंडर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है। वहीं वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 26 मई को शहर के छत्ता बाजार में लता चतुर्वेदी के गले से चेन तोड़कर भागते बाइक सवार बदमाशों ने विरोध करने पर सेवानिवृत्त दरोगा मथुरेश चतुर्वेदी को गोली मारकर घायल कर दिया था। वारदात के खुलासे के लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पांच टीमें लगाई थीं। हालांकि लूट में शामिल अलीगढ़ के गांव घांटौली निवासी विष्णु का नाम प्रकाश में आया था।
विज्ञापन

शातिर लुटेरे को पकड़ने के लिए मथुरा पुलिस की टीम ने पूरी घेराबंदी कर रखी थी, लेकिन पुलिस से बचने के लिए शातिर ने मंगलवार को कोर्ट में पुराने चौथ वसूली के मामले में सरेंडर करके जेल चला गया। पुलिस की टीमें हाथ मलती रह गईं। हालांकि दूसरा नौहझील का शातिर लुटेरा इस वारदात में शामिल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावा किया जा रहा है कि जल्द ही दूसरा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। कोतवाली पुलिस ने अलीगढ़ जेल में बंद विष्णु को रिमांड पर लेने के लिए मथुरा कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है। रिमांड मिलने के बाद ही कोतवाली पुलिस शातिर लुटेरे से पूछताछ करके सच उगलवाएगी। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि चेन और गोलीकांड में विष्णु का नाम प्रकाश में आया था। लुटेरे ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed