{"_id":"6245b1caed18c0628862263a","slug":"mathura-new-traffic-system-implemented-from-today-mathura-news-mtr515327362","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आज से लागू नई यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आज से लागू नई यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
मथुरा। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बैठक करते एसपी ट्रैफिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। वृंदावन में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए शुक्रवार से यातायात व्यवस्था में बदलाव दिखेगा। पुलिस, प्रशासन और परिवहन निगम ने कई विभागों के संग मिलकर इस प्लानिंग पर बृहस्पतिवार को मंथन करके अमलीजामा पहनाया। ई-रिक्शा चालकों को आज से रूट निर्धारित किए जाएंगे।
वृंदावन में लगने वाले जाम में ई-रिक्शा का संचालन और अनाधिकृत रूप से परमिट शर्तों के विरुद्ध अन्य क्षेत्रों के परमिट धारक ऑटो, टेंपो वृंदावन में संचालित हो रहे हैं। बैठक में इन वाहनों को नियंत्रित करने व सुचारु रूप से यातायात संचालन के लिए कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।
ई-रिक्शा संचालन को वृंदावन में जोन में विभाजित करने पर निर्णय हुआ। एसपी ट्रैफिक हरेंद्र कुमार ने बताया कि समस्त ई-रिक्शा स्वामी, चालक एक अप्रैल से अपने वाहन पंजीयन प्रमाणपत्र, आधार और ड्राइविंग लाइसेंस लेकर दारुक पार्किंग सौ शैय्या तिराहा पर लगे कैंप में आकर रूट प्राप्त कर लें। इसके बिना संचालन नहीं कर पाएंगे। मार्ग आवंटन में वृंदावन क्षेत्रों के वाहन स्वामी को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
जनपद के ऑटो, टेंपो, वाहन स्वामी और चालक जिनका परमिट मथुरा एवं वृंदावन क्षेत्र का है। उनका भी रूट निर्धारित किया जाएगा। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रवर्तन मनोज वर्मा के अलावा नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग के साथ श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
वृंदावन में यह रहेगी व्यवस्था
- हाईवे से आने वाले ऑटो, टेंपो छटीकारा चौराहा तक जाएंगे।
- मथुरा शहर की तरफ से आने वाले ऑटो, टेंपो सौ शैय्या अस्पताल एवं कैलाश चौराहा तक जाएंगे।
- यमुना एक्सप्रेसवे और राया से आने वाले ऑटो, टेंपो पानीघाट तिराहा तक आएंगे।
संकट बनती जा रही है भीड़
जिले में सबसे अधिक भीड़ वृंदावन में हो रही है। विशेषकर होली के आसपास एकादशी पर परिक्रमा लगाने वालों की संख्या १० लाख तक पहुंच गई थी और श्रीबांकेबिहारी के दर्शन वालों की संख्या पांच लाख थी। प्र्रशासन और पुलिस की सारी व्यवस्था धरी की धरी रह गई थीं। पूरा शहर जाम हो गया था। इसको लेकर वृंदावन के विभिन्न संगठनों ने प्रशासन के साथ बैठक भी की थी। पुलिस ने सर्वे करके पाया था कि ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के कारण वृंदावन में जाम लग रहा है। साथ ही सड़कों पर अतिक्रमण भी जाम का कारण है।
तीर्थ विकास परिषद भी चिंतित
पिछले शनिवार को यूपी तीर्थ विकास परिषद ने प्राधिकरण, पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, एआरटीओ समेत अन्य विभागों की बैठक बुलाकर यही कहा था कि अगर श्रद्धालुओं को मथुरा आकर परेशानी होगी तो पर्यटक यहां क्यों आएंगे।
धार्मिक नगरी की आर्थिक व्यवस्था पर्यटकों पर ही निर्भर है। इसलिए परिषद ने वृंदावन, बरसाना व गोवर्धन में जाम से छुटकारा पाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप ने बताया कि जाम की समस्या हल करने के लिए कार्य योजना शुरू कर दी गई है, शीघ्र ही बदलाव दिखेगा।