फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura new in corona

कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण 22 को

Mon, 18 Jan 2021 07:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
mathura new in corona
मथुरा। कोरोना टीकाकरण लगाए जाने का दूसरा अभियान 22 जनवरी को जनपद में स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं। जनपद के छह से अधिक निजी और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना की वैक्सीन का पहला डोज दिया जाएगा।
विज्ञापन

16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन जनपद में छह स्वास्थ्य केंद्रों पर 512 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी। सोमवार को केंद्र सरकार से आई गाइडलाइन के बाद 22 जनवरी को अभियान के दूसरे चरण की तैयारियों में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। इसके लिए पहले से तय किए गए सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ कई अन्य अस्पतालों की भी सूची टीकाकरण के लिए बनाई जा रही है। हालांकि कि सोमवार को इनकी सूची बन नहीं सकी। पहले तय किए गए जिला अस्पताल मथुरा, केडी मेडिकल कॉलेज, केएम मेडिकल कॉलेज, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, गोवर्धन सीएचसी और चामुहां सीएचसी पर 22 सैशन में टीकाकरण होगा। इसके साथ नए अस्पतालों का चयन भी मंगलवार को कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि 22 जनवरी को दूसरे चरण के टीकाकरण के लिए विभाग ने पूरी तैयारियां कर लीं हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नए अस्पतालों का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed