फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: New claim regarding birthplace of Shri Krishna presented in court

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर नया दावा अदालत में पेश

Fri, 24 Sep 2021 08:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Mathura: New claim regarding birthplace of Shri Krishna presented in court
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन को लेकर एक और दावा सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में गोपाल गिरी महाराज मांट की ओर से प्रस्तुत किया गया है। अदालत ने सुनवाई के लिए 25 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है। उक्त प्रकरण को लेकर अब तक आधा दर्जन से अधिक वाद अदालत में दायर हो चुके हैं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की जमीन के संबंध में पूर्व में हुई डिक्री को निरस्त करने को लेकर शुक्रवार को अदालत में एक और दावा पेश किया गया। यह दावा गोपाल गिरी महाराज चेला स्व. डिगंबर नागा बाबा उर्फ परमानंद उर्फ प्रेमानंद गिरी महाराज निवासी मांट तहसील ने ठाकुर केशव देवजी महाराज विराजमान मंदिर कटरा केशवदेव की ओर से सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा अध्यक्ष/चेयरमैन लखनऊ, इंतजामिया कमेटी शाही मस्जिद ईदगाह सचिव, श्रीकृष्ण सेवा संस्थान भूतपूर्व नाम श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ के सचिव व श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट को पार्टी बनाया गया है। अधिवक्ता दीपक शर्मा ने बताया कि दायर हुए दावे पर सुनवाई के लिए अदालत ने 25 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed