फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Native and foreign devotees took out city Sankirtan Yatra

मथुरा: देशी और विदेशी भक्तों ने निकाली नगर संकीर्तन यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Native and foreign devotees took out city Sankirtan Yatra
मथुरा। इस्कॉन संस्थापक प्रभुपाद जी के तिरभाव महोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धा? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। इस्कॉन के संस्थापक स्वामी श्रील भक्ति वेदांत प्रभुपाद का तिरोभाव महोत्सव रविवार को शुरू हो गया। महोत्सव के अंतर्गत स्थानीय व विदेशी भक्तों ने सुबह संकीर्तन यात्रा निकाली। सुबह हरिनाम संकीर्तन के बीच प्रभुपाद की प्रतिमा को फूलों से सुसज्जित डोले में विराजित कराया गया। भक्तों के हरेराम हरेकृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे के संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

प्रभुपाद के अनुयायी डोले को लेकर संकीर्तन यात्रा के साथ हरिनाम संकीर्तन करते हुए वृंदावन की सड़कों पर भ्रमण को निकले। भक्तों ने प्रभुपाद के डोले के साथ राधादामोदर, श्याम सुंदर, राधारमण, राधा गोपीनाथ, गोविंददेव, मदन मोहन और गोकुलानंद मंदिरों के दर्शन किए। संकीर्तन यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर डोले का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस्कॉन संस्थापक प्रभुपाद तिरोभाव महोत्सव में सहभागिता करने आए विभिन्न देशों के अनुयायियों ने झांझ, मंजीरा, पखावज के मध्य रसिक संतों द्वारा रचित पदों का गायन किया। भक्तों ने वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा भी दी। इस अवसर पर वृंदावन इस्कॉन के प्रेसीडेंट पंचगौड़ा, रविलोचन, विमल कृष्णदास आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन देशों के भक्त हुए शामिल
अमेरिका, हालैंड, फ्रांस, रूस, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कीनिया, मोरेसस, ब्रिटेन के भक्त आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed