फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: National Student Lok Dal boils over making preliminary examination center away

मथुरा: प्रारंभिक परीक्षा केंद्र दूर बनाने पर राष्ट्रीय छात्र लोकदल में उबाल

Thu, 09 Sep 2021 07:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Mathura: National Student Lok Dal boils over making preliminary examination center away
मथुरा। लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता पद की प्रारंभिक परीक्षाओं के केंद्र दूर बनाए जाने से राष्ट्रीय छात्र लोकदल में उबाल है। बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा केंद्रों को पास बनाए जाने की आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय छात्र लोकदल के ब्रजप्रांत अध्यक्ष विश्वेंद्र चौधरी के नेतृत्व में छात्र एकत्रित होकर कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां छात्रों ने छात्र विरोधी प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यहां पर प्रदर्शन करते हुए डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ब्रजप्रांत अध्यक्ष विश्वेंद्र चौधरी ने कहा 19 सितंबर 2022 को लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश की राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होना निर्धारित है।
विज्ञापन

इसके लिए प्रदेश में 16 जनपदों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में संपूर्ण प्रदेश के एक विषय के सभी छात्रों का एक जनपद में रखा गया है। इसके कारण परीक्षार्थियों को 500 से 1000 किमी. दूरी तय करनी पड़ेगी। अत: कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रकोप के चलते हुए यह निर्णय बेरोजगार युवा शक्ति के जीवन से खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष आकाश चौधरी, सुशील चौधरी, अनुराग चौधरी, धीरज चौधरी, आवाज खान, हर्ष चौधरी, हरवीर, सौरभ आजाद, नवाब सिंह पूनिया, भुवनेश, शुभम चौधरी, निशांत पचहरा, अनिल पहचरा, अनिल गावर, श्यामबाबू, बादल चौधरी, समीर मलिक, जुबैर मलिक, शंकर ठाकुर, यश पंडित, प्रवीण चौधरी रोहित चौधरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed