फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Names will be changed for many routes in Mathura-Vrindavan

मथुरा: मथुरा-वृंदावन में कई मार्गों के बदले जाएंगे नाम

Fri, 03 Sep 2021 08:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Names will be changed for many routes in Mathura-Vrindavan
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में करीब दो दर्जन सड़क मार्गों के नाम बदलने के लिए महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु की अध्यक्षता में हुई पार्षदों की कमेटी ने सहमति प्रदान कर दी है। अब यह प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत किए जाएंगे, उसमें स्वीकृति के पश्चात इन स्थानों के नाम बदल जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम प्रांगण स्थित महापौर कार्यालय में समिति की बैठक में अलग-अलग मार्गों के नाम बदलने पर सर्वसम्मति बनी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप पोतराकुंड से लेकर महाविद्या चौराहा, यादव मिष्ठान भंडार तक स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी मार्ग, होलीगेट चौराहे का नाम भक्त प्रहलाद चौक, डॉ. बीसी गोयल से परिक्रमा मार्ग होते हुए वृंदावन रोड तक महात्मा ज्योति राव फुले मार्ग, डैंपियर नगर में डॉ. कुलश्रेष्ठ के आवास से अहिल्याबाई पार्क तक माता अहिल्याबाई मार्ग, पेट्रोल पंप से गोकुल बैराज तक वीरांगना झलकारीबाई मार्ग, लाल दरवाजा से बैरागपुरा तक महाराजा अमरीश मार्ग, आनंदपुरम कॉलोनी यमुनापार में पार्क का नाम भगवान परशुराम पार्क।
विज्ञापन

शिवनगर कॉलोनी यमुनापार में पार्क का नाम महर्षि वाल्मीकि, गोवर्धन चौराहे से नगर निगम सीमा तक श्रीशांतनु बिहारी मार्ग, गुरुदेव शर्मा के मकान से ग्राम सुनरख होते हुए कीकी के नगला होते हुए आटस तक महाराजा सूरसेन मार्ग, देवीपुरा से नगर निगम सीमा तक दक्ष प्रजापति मार्ग, केसीघाट से गोपीनाथ बाजार तक श्रीविशुद्धानंदपुरी महाराज श्रीहनुमानजी वाले बाबा मार्ग मथुरा कोतवाली से वाल्मीकि वाटिका तक स्व. कल्याण सिंह मार्ग, लोहवन बगीची से गोपीनाथ मंदिर तक गोपीनाथ बाबा मार्ग हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कठौती कुआं का नाम हो कल्याण सिंह नगर: वीरेंद्र
पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने कोतवाली से वाल्मीकि वाटिका तक के कर्पूरी ठाकुर मार्ग हटाने की प्रक्रिया पर विरोध जताया है। सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल के समक्ष इस मार्ग का नाम कर्पूरी ठाकुर ही रहने की बात कही। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने सुझाव दिया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से कठौती कुआं की बजाए कल्याण सिंह नगर कर दिया जाए। पूर्व पालिकाध्यक्ष का कहना है उनके कार्यकाल में कर्पूरी ठाकुर मार्ग का बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव पास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed