{"_id":"6128ee668ebc3ec63542e0a5","slug":"mathura-named-on-the-lines-of-dawood-gang-shooters-maya-cousin-s-name-mathura-news-agr5052492170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: दाउद गिरोह के शूटरों की तर्ज पर रखा नाम माया, मौसेरे भाई का मान्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: दाउद गिरोह के शूटरों की तर्ज पर रखा नाम माया, मौसेरे भाई का मान्या
विज्ञापन
मथुरा। फरार 1 लाख का इनामी अरविंद उर्फ माया।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। साल-2007 में रिलीज फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ डॉन दाऊद इब्राहिम के शूटर माया डोलास और मान्या पर फिल्माई गई थी। इसी फिल्म को देखकर एक लाख रुपये के इनामी अरविंद ने अपना नाम माया और मौसेरे भाई का नाम मान्या रखकर एक गैंग बना डाला। इस गैंग में करीब 14 बदमाश शामिल हैं। हत्या, लूट और अपहरण आदि करने वाले इस गैंग का सरगना अरविंद उर्फ माया अब मथुरा पुलिस के निशाने पर है। 1.05 करोड़ रुपये की लूट के मास्टरमाइंड की तलाश में मथुरा की तीन टीमें पूरी शिद्दत से जुटी हुई हैं। सीएम के आगमन से पहले पुलिस इसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
16 अगस्त को बुलियन कारोबारी से 1.05 करोड़ की लूट को अंजाम देकर माया गैंग ने सनसनी फैला दी थी। हालांकि पुलिस ने तीन लुटेरों समेत सात को जेल भेजकर खुलासा कर दिया है, पर पुलिस के निशाने पर अब मास्टरमाइंड अरविंद उर्फ माया आ गया है। पुलिस की टीमें इसे तलाश रही हैं। अभी तक पुलिस के हत्थे यह नहीं चढ़ सका है। जरायम की दुनिया में कदम रखने वाले अरविंद ने शूटआउट एट लोखंडवाला फिल्म देखकर ही अपना गैंग बना डाला। डॉन दाउद इब्राहिम के शूटर माया नाम अपना रख लिया और मौसेरे भाई का नाम मान्या रख लिया।
पुलिस के अनुसार तो इस गैंग में करीब 14 बदमाश हैं। इस गैंग का हाथरस के आसपास जिलों के अलावा दिल्ली एनसीआर में भी आतंक बताया जाता है। पुलिस के अनुसार अरविंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के एक दुर्दांत अपराधी का करीबी भी माना जाता है। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि एक लाख का इनामी अरविंद उर्फ माया सादाबाद का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर लूट, हत्या आदि के करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं। बावजूद इसके इनामी की गिरफ्तारी के संग ही उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
हाथरस और दिल्ली एनसीआर में इनामी की तलाश
पुलिस की टीमों ने हाथरस, सादाबाद के अलावा दिल्ली एनसीआर में डेरा डाल रखा है। पुलिस की टीमें हर हाल में अरविंद को गिरफ्तार करने में जुट गई है। आईजी आगरा नवीन अरोरा ने आगरा के स्पेशल टीम को भी गिरफ्तारी के लिए लगाया है। गिरफ्तारी के बाद ही लूटी धनराशि भी बरामद की जाएगी।