फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Mustard crop affected by frost, farmers upset

मथुरा: पाला से सरसों की फसल प्रभावित, किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Mustard crop affected by frost, farmers upset
गांव सुरवारी में फसल पर जमा पाला। संवाद - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। सर्दी के मौसम में पाला व शीतलहर के कहर से किसान परेशान हैं। सरसों के अलावा सब्जियों की खेती प्रभावित हो रही है। फसल को पाला से बचाने को किसान हर संभव प्रयास कर रहा है। कृषि वैज्ञानिक किसानों को पाला से बचाव के उपाय बता रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है पाला से फसल के उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा। किसानों की एक समस्या खत्म होती है तो दूसरी समस्या खड़ी हो जाती है। इन दिनों खेतों में किसानों ने रबी की फसल बोई है। सर्दी का कहर दिनोंदिन बढ़ रहा है। किसानों को पाला व शीतलहर की चिंता सता रही है। किसानों का कहना है कि फसलों को लेकर किसानों को बुवाई से लेकर कटाई तक परेशानियां ही बनी रहती हैं। पाला से सरसों व चना सहित सभी फूल वाली फसलें खराब हो जाएंगी। पैदावार में भी कमी रहेगी। इसके अलावा टमाटर, आलू की फसल भी खराब होने की उम्मीद है। हालांकि किसान अपने अनुसार फसल को बचाने की जुगत कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजागढ़ी के किशन का कहना है कि पाला गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है, लेकिन फूल वाली फसलों के लिए नुकसानदायक है। नगरिया के कंहीराम, राधारमन, सुखदेव का कहना था खेती करना दिनोंदिन मुश्किल भरा होता जा रहा है। बुवाई से लेकर कटाई तक एक न एक समस्या बनी रहती है। कभी सूखा, कभी बारिश, तो कभी पाला किसानों पर आफत बनकर टूटता है। जिससे मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाला पड़ने से फसल पर क्या होता है प्रभाव
कृषि वैज्ञानिक डॉ. एलआर राजपूत ने बताया कि पाला पड़ने से पौधों की कोशिकाओं के रिक्त स्थानों में उपलब्ध जलीय घोल ठोस बर्फ में तब्दील हो जाते हैं। इसके चलते कार्बन डाईऑक्साइड, ऑक्सीजन, वाष्प उत्सर्जन तथा अन्य दैहिक क्रियाओं की विनिमय प्रक्रिया में बाधा पड़ती है और पौधे नष्ट हो जाते हैं। पाला से पत्तियां एवं फूल मुरझा जाते हैं और पौधे बदरंग हो जाते हैं। छोटे-छोटे दाने बनते ही फूल झड़ जाते हैं और उत्पादन प्रभावित होती है। आलू के साथ साथ मटर, टमाटर, मसूर, सरसों, धनिया, बैगन सहित अन्य रबी फसलों के लिए भी पाला नुकसानदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed