फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Mounted on Garudji and Hanumanji, gave darshan to the devotees

मथुरा: गरुडजी और हुनमानजी पर आरुढ हो भक्तों को दिए दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Mounted on Garudji and Hanumanji, gave darshan to the devotees
श्री रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्सव मैं गरुड़ पर विराजमान होकर निकले भगवान रंगनाथ। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। रंगनाथ मंदिर के दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव में नित नए धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। मंगलवार सुबह भगवान गोदारंगमन्नार ने गरुड़ जी और शाम को हनुमानजी पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। इस अवसर पर भगवान गोदारंगमन्नार की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

प्रात: काल भगवान रंगनाथ को वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य गरुड़ जी पर विराजमान कराया गया। इसके बाद भगवान निज मंदिर से निकलकर बारहद्वारी स्थित मंडप के सामने पहुंचे। जहां मंदिर के पुजारियों ने सस्वर पाठ किया गया। करीब 15 मिनट तक पाठ करने के बाद सवारी ने बड़े बगीचा के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन

बैंड बाजों की मधुर धुन और दक्षिण भारत की परंपरागत शहनाई की धुन के बीच सवारी बड़े बगीचा पहुंची। इस दौरान भक्तों ने भगवान गोदारंगमन्नार के स्वागत में जगह-जगह रंगोली सजाकर और आरती उतारकर प्रसाद अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के सेवायत पुरषोत्तम स्वामी ने बताया कि पक्षीराज गरुड़ जी वेदों की आत्मा हैं। उनके पंखों से सामवेद का गायन होता है। गरुड़ जी पर वेद वैद्य भगवान विराजते हैं। इसी वाहन पर बैठकर प्रभु ने गजराज को ग्राह के फंदे से मुक्त कराया था।
गरुड़ जी सेवा एवं भक्ति के प्रतीक हैं। इस सवारी के दर्शन का उद्देश्य प्राणी मात्र को प्रभु का स्मरण कराकर उसका ध्यान प्रभु भक्ति की ओर केंद्रित करना है। उन्होंने बताया कि प्रभु का गरुड़ारूढ़ चिंतन ही मनुष्य को हनुमान जी की भांति भक्ति भाव प्रदान करने वाला है। भक्ति की भूमि श्रीधाम वृंदावन में इस सवारी के दर्शन से मनुष्य प्रभु की अहैतुकी कृपा प्राप्त कर भक्ति की ओर उन्मुख होता है।

भक्तों ने भगवान गोदारंगमन्नार के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं सायं कालीन सत्र में मंदिर परिसर से हनुमानजी पर आरुढ़ होकर भगवान गोदारंगमन्नार ने भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed