फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: More than 30 bikes parked at the junction waiting for the identity of their loved ones

मथुरा: जंक्शन पर खड़ीं ३० से ज्यादा बाइक कर रहीं अपनों की पहचान का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Mathura: More than 30 bikes parked at the junction waiting for the identity of their loved ones
मथुरा जंक्शन स्थित साइकिल स्टैंड के समीप कबाड़ में पड़ी मोटरसाइकिलें। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। जंक्शन का वाहन स्टैंड अपराधियों के लिए वाहन छिपाने का सबसे मुफीद स्थान बन गया है। कई वर्षों से वाहन स्टैंड पर खड़ीं करीब ३० से अधिक बाइक अपनी पहचान का इंतजार कर रही हैं। आशंका है कि इनमें से अधिकांशत बाइक वारदातों में शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन

जंक्शन पर बाइक स्टैंड पर वाहन खड़ा करना सबसे आसान है। वाहन खडे़ करने वाले को अपनी कोई पहचान बताने की आवश्यकता नहीं है। बस एक पर्ची कटवाकर कोई भी वाहन आसानी से यहां पर सुरक्षित खड़ा किया जा सकता है।
विज्ञापन

जंक्शन की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली आरपीएफ, जीआरपी की लापरवाही का आलम यह है कि जंक्शन पर खड़ी हुई करीब ३० बाइक लावारिस हालत में पिछले कई वर्षों से खड़ी हैं। इन बाइकों की तरफ न तो ठेकेदार का ध्यान गया और न ही जंक्शन की सुरक्षा एजेंसियों का। पिछले दिनों जब यार्ड में काम होने के कारण वाहन स्टैंड का दायित्व रेलवे ने अपने हाथों में लिया तो इन वाहनों की जानकारी हुई। जिसके बाद आरपीएफ ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी और इन बाइक की पहचान करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ थाना प्रभारी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि करीब ३० से अधिक बाइक वाहन स्टैंड पर लावारिस हालत में खड़ी हैं। जिनके बारे में कुछ जानकारी नहीं है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह बाइक आपराधिक वारदातों की हैं या फिर कोई छोड़ गया है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि इन बाइकों के इंजन नंबर चेसिस नंबर एआरटीओ कार्यालय भेजे जा रहे हैं।
बाइकों की पहचान होगी चुनौती
अधिकांशत बाइक की पहचान करना चुनौती हो सकता है। क्योंकि बाइक बारिश धूल मिट्टी के चलते जंग खाने लगी हैं और उनके इंजन नंबर चेसिस नंबर भी मिटने लगे हैं। कई बाइक के तो कल पुर्जे भी चोरी कर लिए गए हैं।

मिली थी कविता चौधरी कांड की कार
वर्ष २००६ में सियासत में भूचाल ला देने वाले कविता चौधरी मर्डर केस से संबंधित एक कार मथुरा जंक्शन पर मिली थी। वह कार भी इसी प्रकार से लावारिस खड़ी थी। बाद में जब किसी ने सूचना दी तो कार की पहचान हत्या में प्रयोग की जाने वाली कार के रूप में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed