फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura

Mathura News: हाईवे प्राधिकरण ने विप्रा को किया लक्ष्मीनगर मार्ग हस्तांतरित, बदलेगी सूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
mathura
मथुरा। बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे का मथुरा शहरी क्षेत्र में हिस्सा रहे 8.55 किलोमीटर लंबे लक्ष्मी नगर मार्ग का निर्माण अब मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। इसके लिए हाईवे प्राधिकरण ने 8.87 करोड़ रुपये विकास प्राधिकरण को देने का फैसला किया है, जिसमें 3.75 करोड़ रुपये की राशि जारी भी कर दी है।
विज्ञापन

दो साल पहले मथुरा-बरेली मार्ग को नेशनल हाईवे 530 बी घोषित किया था। इसके तहत मथुरा में नेशनल हाईवे-19 स्थित गोवर्धन पैलेस से धौलीप्याऊ, सदर, लक्ष्मी नगर होते हुए राया, हाथरस बरेली मार्ग को पीडब्ल्यूडी ने नेशनल हाईवे प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दिया, लेकिन हाईवे प्राधिकरण ने इसके निर्माण से पहले शहरी क्षेत्रों में पूर्व मार्गों को छोड़ते हुए बाईपास तैयार करने की रणनीति पर काम किया। इससे मथुरा में गोवर्धन पैलेस से धौलीप्याऊ, सदर, लक्ष्मी नगर मार्ग का विकास अधर में लटक गया। मरम्मत के अभाव में सड़क में गड्ढे हो गए। लोग इस स्थिति के कारण परेशान होने लगे। मथुरा शहरी क्षेत्र का यह मुख्य मार्ग होने के कारण यहां पर्यटकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने उठाई थी मांग

स्थानीय लोगों की मांग के बाद मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की पहल पर हाईवे प्राधिकरण ने इस मार्ग को विकास प्राधिकरण को देने का फैसला लिया। इसके तहत 8.55 किलो मीटर लंबे इस मार्ग के लिए हाईवे प्राधिकरण द्वारा 8.87 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसमें से 3.75 करोड़ की एक किस्त पिछले सप्ताह विकास प्राधिकरण को जारी की गई है। बाकी राशि लोकसभा चुनाव उपरांत इसके निर्माण की टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू होने पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




लक्ष्मीनगर में चौड़ी होगी सड़क
दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे स्थित गोवर्धन पैलेस से लक्ष्मीनगर तक 8.55 किलोमीटर की इस सड़क के लक्ष्मी नगर क्षेत्र को चौड़ा किया जाएगा। बाकी क्षेत्रों में मरम्मत, निर्माण किया जाएगा। इस सड़क पर जगह की उपलब्धता के आधार पर विकास कार्य किए जाएंगे।


एनओसी के लिए मिलेगी राहत

गोवर्धन पैलेस से लक्ष्मीनगर तक शहरी क्षेत्र वाले इस मार्ग किनारे भवन निर्माण कराने वाले भू-स्वामी एनओसी को लेकर बेहद परेशान थे, जो अब इसकी एनओसी प्राधिकरण से ही ले सकते हैं। अब तक उन्हें एनओसी के लिए हाईवे प्राधिकरण से जूझना पड़ रहा था, जिसकी प्रक्रिया लंबी और जटिल थी, साथ ही कार्यालय भी दूर था।




बरेली-अलीगढ़ और भरतपुर की ओर से मथुरा शहरी क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए यह प्रमुख मार्ग है। इसे कुछ दिन पहले ही नेशनल हाईवे प्राधिकरण द्वारा मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को हस्तांतरित किया है। इसके लिए 3.75 करोड़ रुपये की किस्त भी मिली है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के उपरांत इसका निर्माण किया जाएगा।

-एसबी सिंह, उपाध्यक्ष, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed