फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Mathura Municipal Corporation ranked 83rd in cleanliness survey

मथुरा: स्वच्छता सर्वेक्षण में मथुरा नगर निगम 83 वें स्थान पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Mathura Municipal Corporation ranked 83rd in cleanliness survey
मथुरा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में मथुरा-वृंदावन नगर निगम देश में 83वें स्थान पर पहुंच गया है। मतलब २५ पायदान नीचे गिर गया है। पिछले साल ५८वें स्थान पर मथुरा-वृंदावन नगर निगम रहा था। यूपी के १० लाख तक की आबादी वाले शहरों में मथुरा को पांचवां स्थान मिला है।
विज्ञापन

देश में एक बार फिर इंदौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में बाजी मार ली है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 परिणाम की घोषणा की गई। स्वच्छ सर्वेक्षण परिणाम का अधिकारी पहले से ही इंतजार कर रहे थे। यह सर्वेक्षण निवर्तमान नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड के कार्यकाल में हुआ था।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन नगर निगम के आयुक्त अनुनय झा ने इन परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा है कि नए सर्वेक्षण 202२ में हमारी रैकिंग काफी बेहतर होगी। बता दें कि 2018 में नगर निगम मथुरा-वृंदावन को 428वीं रैंक मिली थी, 2019 में सर्वेक्षण में 133 रैंक एवं फॉस्टेस्ट सिटी का अवॉर्ड भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में निगम का गठन हुआ था। अब योजनाबद्ध तरीके से साफ-सफाई पर पूरा फोकस रखा जा रहा है। सफाई के नए अत्याधुनिक उपकरण आने से सफाई का स्तर काफी तेजी से सुधर रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के वार्डों में भी सफाई को प्राथमिकता पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed