{"_id":"61f6bf2c9fd8da3bae678696","slug":"mathura-married-woman-strangled-to-death-for-dowry-mathura-news-mtr512507647","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: विवाहिता की दहेज के लिए गला दबा कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: विवाहिता की दहेज के लिए गला दबा कर हत्या
विज्ञापन
मथुरा। रजनी (फाइल फोटो)।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव भालई में दहेज में अतिरिक्त 10 लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी।
मायके पक्ष को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने अधजले शव को चिता से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भूपाल सिंह निवासी गिरधरपुर थाना हाईवे मथुरा ने कोतवाली सुरीर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पुत्री रजनी की शादी 15 फरवरी 2020 को भूरा पुत्र जयदेव निवासी भालई के साथ की थी। शादी में सात लाख रुपये खर्च किए थे।
शादी के कुछ दिन तक उसकी पुत्री को ठीक-ठाक रखा, बाद में पति सहित ससुरालीजनो ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया। आए दिन उसको परेशान किया जा रहा था। रविवार को पुत्री रजनी की गला दबाकर हत्या कर दी। गांव के ही एक युवक ने सूचना दी। हमारे पहुंचने से पहले ही पुत्री का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शाहनजर अहमद का कहना है कि विवाहिता के अधजले शव को चिता से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर पर पति भूरा, ससुर जयदेव, जेठ मोहन सिंह, जेठानी रेखा, सास गुड्डी देवी निवासीगण भालई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।