फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Married woman strangled to death for dowry

मथुरा: विवाहिता की दहेज के लिए गला दबा कर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Married woman strangled to death for dowry
मथुरा। रजनी (फाइल फोटो)। - फोटो : MATHURA
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव भालई में दहेज में अतिरिक्त 10 लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

मायके पक्ष को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने अधजले शव को चिता से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भूपाल सिंह निवासी गिरधरपुर थाना हाईवे मथुरा ने कोतवाली सुरीर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पुत्री रजनी की शादी 15 फरवरी 2020 को भूरा पुत्र जयदेव निवासी भालई के साथ की थी। शादी में सात लाख रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन

शादी के कुछ दिन तक उसकी पुत्री को ठीक-ठाक रखा, बाद में पति सहित ससुरालीजनो ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया। आए दिन उसको परेशान किया जा रहा था। रविवार को पुत्री रजनी की गला दबाकर हत्या कर दी। गांव के ही एक युवक ने सूचना दी। हमारे पहुंचने से पहले ही पुत्री का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शाहनजर अहमद का कहना है कि विवाहिता के अधजले शव को चिता से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर पर पति भूरा, ससुर जयदेव, जेठ मोहन सिंह, जेठानी रेखा, सास गुड्डी देवी निवासीगण भालई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed