{"_id":"6245a253f710232bef3c18a3","slug":"mathura-married-woman-found-hanging-on-the-noose-mathura-news-mtr5153197154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: विवाहिता फांसी के फंदे पर झूलती मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: विवाहिता फांसी के फंदे पर झूलती मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। गांव चांदपुरकलां में बृहस्पतिवार की सुबह विवाहिता का शव गाटर पर लटका मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। परिजनों ने यह देखा तो दंग रह गए। नौहझील पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि गृहक्लेश के चलते प्रथम दृष्टया विवाहिता ने सुसाइड किया है। फिर भी पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
थाना नौहझील के गांव चांदपुरकलां निवासी श्यामबाबू की पुत्रवधू यशोदा देवी (33) पत्नी देवेश उर्फ कालू चौधरी का शव घर के कमरे में गाटर पर लटका मिला। परिजनों का कहना है कि यशोदा बुधवार देररात दोनों बच्चों को खाना खिलाकर ऊपर छत पर सोने चली गई थी। सुबह कमरे में शव लटका मिला है।
घटना की वजह किसी को नहीं पता है। यशोदा का पति देवेश दिल्ली में पनीर डेयरी पर काम करता है। घटना के वक्त देवेश दिल्ली था। सूचना मिलने के बाद पति घर पहुंचा है। पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने सुसाइड किया है। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
डिंपल और अंशु का रो-रोकर बुरा हाल
५ फरवरी २०१५ में यशोदा का विवाह देवेश से हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। बेटी डिंपल (६) और अंशु (४) का रो-रोकर बुरा हाल है। ससुरालीजन और मायके वाले भी काफी हतप्रभ हैं। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। आखिर यह कैसे हो गया। पति देवेश भी इस घटना से काफी परेशान दिख रहा है।