फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura market decorated with beautiful dress and idols

सुंदर पोशाक और मूर्तियों से सज गया मथुरा का बाजार

Wed, 25 Aug 2021 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mathura market decorated with beautiful dress and idols
मथुरा(वृंदावन)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आते ही कान्हा की सुंदर-सुंदर पोशाक और मूर्तियों से बाजार में दुकानें सजने लगी हैं। जन्माष्टमी के चलते बाजार में चहल-पहल देखी जा रही है। जन्माष्टमी के चलते मंदिरों की साफ-सफाई व भव्य सजावट का कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इस बार भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी का त्योहार भाद्रप्रद महीने की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। भगवान श्री कृष्ण का जन्म का भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्यरात्रि को हुआ था। कृष्ण जी ने रोहिणी नक्षत्र में जन्म लिया था। इसीलिए अगर अष्टमी तिथि के दिन रोहिणी नक्षत्र होता है, तो यह एक बहुत ही शुभ और विशेष संयोग माना जाता है।
विज्ञापन

ब्रज के मंदिरों, मठों और घर घर कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरु हो गईं हैं। कृष्ण भक्त जन्माष्टमी का व्रत रखकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना करेंगे। जन्माष्टमी की खरीदारी को लेकर बाजार लगभग तैयार हो गया है। कान्हा की बांसुरी, पालना आदि सामान की खरीदारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई पोशाक से सज गए बाजार
मथुरा। पिछले काफी समय से मंदी के दौर से गुजर रहा मुकुट पोशाक के कारोबार से जुडे़ लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व से खासी उम्मीदें हैं। यही कारण है कि बाजार में इन दिनों नई डिजाइन की पोशाकें पहुंच गईं हैं। सुंदर और सजीली पोशाकों को श्रृद्धालु खरीद भी रहे हैं। दुकानदार दीपक गोयल ने बताया कि पिछले साल कोरोना के कारण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बाजार में मंदी छाई रही, लेकिन इस साल बाजार को उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed