फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura: main to tumharo daas janam-janam ko..

मथुरा: मैं तो तुम्हरो दास जनम-जनम को..

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
mathura: main to tumharo daas janam-janam ko..
मथुरा। निधिवन राज मंदिर में आयोजित समारोह में भजन प्रस्तुत करते सूफी गायक जेएसआर मधुकर।
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की प्राकटॺ स्थली श्रीनिधिवनराज मंदिर की कुंजों में पहली बार दीप जलाकर संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास के शिष्य तानसेन का रसोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम हुए इस भव्य आयोजन में गायक जेएसआर मधुकर ने मैं तो तुम्हरो दास जनम-जनम को... आदि भजन सुनाकर भक्तों को आनंदित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने किया। समारोह में ब्रज रसिक सूफी गायक जेएसआर मधुकर ने स्वामी हरिदास जी और तानसेन की रचनाओं के पदों का गायन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर कर दिया। रसोत्सव में मधुकर एवं साथी कलाकार शशि सखी, भावना सखी, लक्ष्य व मयंक मधुकर ने भाग बढ़ो वृंदावन पायो...सुनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने बसवो वृंदावन को नीको..., नमो नमो वृंदावन चंद्र..., हित तो कीजै कमलनयन सौं..., आज मोरे सखी भाग जागे...पद और भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

उन्होंने दीपक जतन करत राग लक्षण ग्रंथ..., आज गावत मन मेरो झूम के..., मन मेरे भज ले श्रीकुंजबिहारी... आदि पदों और भजनों का गायन कर श्रोताओं को आनंदित कर दिया। जेएसआर मधुकर ने बताया कि यही निधिवन की कुंजों में स्वामी हरिदास महाराज से तानसेन ने संगीत की शिक्षा प्राप्त की। निधिवनराज मंदिर के सेवाधिकारी भीकचंद्र गोस्वामी, डॉ. ओम, इंदुभूषण स्वामी, बाबा कुंजबिहारी दास, मदनबिहारी दास, नवेली शरण, किशोरी शरण, लोकेश गोस्वामी, अक्षयपात्र से अनंतवीर दास उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed