फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Krishnadas Maharaj merged into the Panchatattva

मथुरा: पंचतत्व में विलीन हुए कृष्णदास महाराज

Fri, 02 Jul 2021 07:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Krishnadas Maharaj merged into the Panchatattva
कोसीकलां (मथुरा)। लगातार 12 वर्षों से अखिल भारतीय श्री पंच दिगंबर अनी अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे कृष्णदास महाराज शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। वे करीब 80 वर्ष के थे। सैकड़ों नम आंखों ने उन्हें विदाई दी। प्रदेश के दुग्ध विकास, पशुधन एवं मत्स्य मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण समेत तमाम साधु-संत, महंत उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। कृष्णदास का बृहस्पतिवार की रात में निधन हो गया था।
विज्ञापन

कृष्णदास का अंतिम संस्कार राजमार्ग स्थित मौनी बाबा आश्रम में किया गया। सुबह 10 बजे से उनका पार्थिव शरीर दर्शनों के लिए रखा गया। उसके बाद गांव कोटवन में उनकी अंतिम यात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, मौनी बाबा, बाबा बालकदास, फूलडोल दास, सर्वेश्वरण दास, भरतदास, रामदत्त दास आदि ने वैदिक मंत्रों के साथ अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार में महिलाएं भी शामिल हुईं। अब आश्रम में महाराज का स्मारक बनाया जाएगा। बता दें कि तीन माह पूर्व हरिद्वार में आयोजित कुंभ मेले में बैरागी संतों ने उन्हें अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना था।
विज्ञापन

संत परंपरा के जानकार थे : लक्ष्मीनारायण
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कृष्णदास संत परंपरा के जानकार, बेहद सरल थे, संसार से विदा होना प्रकृति का नियम है, पर हम सब बेहद दुखी हैं। वहीं, मौनी महाराज ने उन्हें बेहद कर्मठी, सहयोगी व हिंदुत्व के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed