फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Krishna's ghee and Kaila's masala failed in the lab

मथुरा: कृष्णा का घी और कैला का मसाला हुआ लैब में फेल

Fri, 17 Sep 2021 07:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Krishna's ghee and Kaila's masala failed in the lab
मथुरा। शहर के होलीगेट स्थित कृष्णा घी स्टोर का घी एवं वृंदावन अटल्ला चुंगी स्थित कैला मसाला उद्योग के मसाले सहित खाद्य कारोबारियों के 20 सैंपल लैब में फेल हो गए हैं। इनमें एक जय भोले बाबा मेडिकल से वीटीएक्स-9 सीरप भी स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग सैंपल फेल होने पर 29 खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध मथुरा न्यायालय में केस दायर किया जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के डीओ डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि विगत दिनों फरह से लिए गए फेरेश ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, गोकुल के श्रीमद गोकुल डेयरी का सरसों का तेल, बालाजी मेडिकल स्टोर कोसीकलां का मायकोफिल सीरप, एसजेए ऑयल मिल महोरी रोड के रिफाइंड मस्टर्ड ऑयल, महोली रोड के पूनम जनरल स्टोर का संस्कार सरसों का तेल, मंसो बेकरी के वनस्पति, जय भोले बाबा मेडिकल का वीटीएक्स-9 सीरप, एसजी रिटेल्स गोविंदनगर की स्वीट कैंडी, होलीगेट के कृष्णा घी स्टोर का घी, गोयल एजेंसी कोसीकलां के चंबल फ्रेश कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल के सैंपल लैब में जांच के दौरान फेल हो गए।
विज्ञापन

वृंदावन के कैला मसाला उद्योग, अग्रवाल भोजनालय, राजकुमार पवन कुमार किराना मर्चेंट वृंदावन, रतनचंद स्पाइस इंडस्ट्रियल एरिया, श्रीकृष्णा डेयरी मथुरा सौंख रोड, बाबूलाल रमेशचंद भगतजी, कोतवाली रोड, गिरधर घी सुभाष नगर, देवेंद्र मावा वाले लक्ष्मीनगर मथुरा, बाबू मिष्ठान भंडार राया, ब्रजवासी ढावा यमुना एक्सप्रेसवे के भी सैंपल फेल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed