फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura Junction

भूखे-प्यासे मजदूरों को लेकर जंक्शन से होकर गुजरी ट्रेन

Fri, 08 May 2020 06:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura Junction
मथुरा। गुजरात अहमदाबाद से प्रवासी मजदूरों को लेकर मथुरा जंक्शन पहुंची ट्रेन प्लेटफार्म नंबर सा? - फोटो : MATHURA
मथुरा। लॉकडाउन के दौरान गुजरात में फंसे मजदूरों को लेकर एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को मथुरा जंक्शन से होकर गुजरी। यह ट्रेन करीब सात मिनट ठहरने के बाद कासगंज के लिए रवाना हो गई। ट्रेन में सवार भूखे-प्यासे मजदूर बेबस दिखाई दे रहे थे। उनके साथ बच्चे भी व्याकुल थे। यहां सिर्फ ड्राइवर और गार्ड बदले गए। दूसरा स्टाफ चढ़ने के बाद ट्रेन चल दी।
विज्ञापन

ये प्रवासी मजदूर अहमदाबाद के हिरनगांव स्टेशन से बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे सवार हुए थे। ट्रेन में चढ़ते वक्त उन्हेें पानी की एक-एक बोतल दी गई। भोजन की कोई व्यवस्था नहीं थी। हालांकि ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता दिखाई दिया। करीब 14 घंटे के सफर में रेलयात्री भूख-प्यास से परेशान थे। उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी थे। ट्रेन शुक्रवार को सुबह 11:40 पर मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर आकर रुकी और स्टाफ बदलने के बाद 11:47 बजे कासगंज के लिए रवाना हो गई। स्टेशन पर एनाउंसमेंट हो रहा था कि कोई यात्री ट्रेन से नहीं उतरेगा और न ही कोई चढ़ेगा। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल के जवान प्लेटफार्म पर मुस्तैद रहे, किसी यात्री को उतरने नहीं दिया गया और न किसी को चढ़ने दिया।
विज्ञापन

एक बोतल पानी और दिन-रात का सफर
कासगंज निवासी रेलयात्री ब्रजेश ने बताया कि सरकार ने हमें घर भेजने की व्यवस्था की है, अच्छा है, लेकिन खाने का कोई इंतजाम नहीं किया है। ट्रेन में चढ़ते वक्त सिर्फ एक बोतल पानी दिया था। उसके बाद कुछ नहीं। लाली देवी ने बताया कि हमारे साथ छोटे बच्चे भी हैं, जो भूखे-प्यासे हैं। न तो हमें कुछ खाने-पीने को दिया और न ही किसी स्टेशन पर उतरकर लेने दिया। बिना कुछ खाये एक रात और एक दिन के सफर में हाल पतली हो गई है, लेकिन घर पहुंच रहे हैं, इसलिए सब सह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed