फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Jayanti festival site being prepared as Agrasen Nagar

मथुरा: अग्रसेन नगर के रूप में तैयार हो रहा जयंती महोत्सव स्थल

Wed, 06 Oct 2021 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Jayanti festival site being prepared as Agrasen Nagar
मथुरा। अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा 10 अक्तूबर को अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें समाज के बंधुओं, समाज प्रतिभा एवं ऐसे व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने कोरोना काल में लगातार समाज की सेवा की है। आयोजन की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। आयोजन स्थल को अग्रसेन नगर के रूप में तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिला अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल एवं जिला महामंत्री अनुराग मित्तल ने बताया कि 10 अक्तूबर को आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव का कार्यक्रम रुक्मिणी विहार के सामने वृंदावन में होटल ईद्यान में किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन हो चुका है।
विज्ञापन

इसमें मुख्य संयोजक विवेक अग्रवाल जीएलए विवि, संयोजक अवधेश अग्रवाल गया वाले, अग्र चिकित्सक सम्मान संयोजक संजय जिंदल, वरिष्ठ अग्रजन सम्मान संयोजक अजय अग्रवाल, विशेष प्रतिभा सम्मान संयोजक अनुराधा मित्तल, वरिष्ठ अग्रमाता सम्मान संयोजक अंजना अग्रवाल, पुष्पांजलि कार्यक्रम संयोजक पवन अग्रवाल अडूकी वाले बनाई गए हैं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की इंद्रधनुषी छटा भी देखने को मिलेगी। इसके लिए ब्रज बांसुरी डांस इंस्टीट्यूट द्वारा दीप्ति अग्रवाल के देखरेख में बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य संयोजक विवेक अग्रवाल एवं अवधेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को अग्रसेन नगरी के रूप में सजाया जाएगा। महाराजा अग्रसेन, माता माधवी का स्वरूप अग्रसेन हॉल में आकर्षण का केंद्र होगा। मुख्य अतिथि नारायण दास अग्रवाल कुलाधिपति जीएलए यूनिवर्सिटी, कार्यक्रम अध्यक्ष रविकांत गर्ग अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि किशन चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष, नरेंद्र अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष अग्रवाल सभा वृंदावन, जयंती प्रसाद अग्रवाल अध्यक्ष श्री रामलीला सभा मथुरा, प्रमोद गर्ग कसेरे समाजसेवी होंगे। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संयोजक संगठन अजय कांत गर्ग, ब्रज प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, प्रियेश अग्रवाल अतुल बंसल, कपिल अग्रवाल, संजीव अग्रवाल सीए ,पवन अग्रवाल अडूकी वाले आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed