फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: House built under the guise of school

मथुरा: स्कूल की आड़ में बनाया मकान

Sun, 11 Apr 2021 06:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Mathura: House built under the guise of school
मथुरा। लाजपतनगर स्थित एक स्कूल को 2003 में मान्यता मिली थी लेकिन वहां स्कूल नहीं बनाया गया। बल्कि मकान बनाकर निवास बना लिया गया। जबकि उक्त जमीन पर सिर्फ शिक्षण कार्य ही हो सकता है। मथुरा-वृंदावन प्राधिकरण इसे गिराने के आदेश भी कर चुका है।
विज्ञापन

एक शिकायत सीएम के पोर्टल पर की गई है। कहा गया है कि स्कूल की जमीन पर आवास होने के कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। करीब 20 साल से स्कूल की जमीन पर मकान बनाकर आरोपी रह रहे हैं। प्राधिकरण से कोई एनओसी नहीं ली गई है। जबकि जिस वक्त प्रॉपर्टी डीलर ने भूखंड खरीदा था तो इसमें स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि यह सिर्फ स्कूल की जमीन है। इतना ही नहीं खुद परिवार के साथ रह रहा है और किराएदार भी बसा लिए हैं।
विज्ञापन

जब आरटीआई से पूछा गया कि स्कूल कौन संचालित कर रहा है, कितने बच्चे हैं और कौन पढ़ाता है तो जवाब में प्रॉपर्टी डीलर ने अपने ही पूरे परिवार के नाम दे दिए। इतना ही नहीं न्यायालय मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सक्षम अधिकारी ने आरोपी को नोटिस भेजकर 450 वर्ग मीटर के भूखंड पर बेसमेंट, भूतल व प्रथम तल के बारे में 28 फरवरी को जवाब मांगा था, उसका जवाब अभी तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी की तरफ से भी 31 मार्च को स्कूल प्रबंधक को लिखी गई चिट्ठी में कहा गया कि पिछले दिनों स्कूल का निरीक्षण किया। वहां न तो स्कूल मिला, न ही बच्चे और न ही शिक्षक। सीएम से मांग की है इसकी जांच कराकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed