फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Hearing in Shri Krishna sitting case now on 26

मथुरा : श्रीकृष्ण विराजमान प्रकरण में अब सुनवाई 26 को

Wed, 14 Jul 2021 07:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Hearing in Shri Krishna sitting case now on 26
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के वंशज बनकर आगे आए नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव के मामले में अदालत ने फिर से तारीख लगा दी है। अब इसमें 26 जुलाई को सुनवाई होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अदालत से मौका मुआयना और एएसआई (पुरातत्व सर्वेक्षण) सर्वे करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था।
विज्ञापन

मनीष यादव द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिक्षेत्र की जमीन पर श्रीकृष्ण विराजमान के वंशज बनकर दावा किया है। उनका केस सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में चल रहा है, जिसमें उनके द्वारा विगत 5 अप्रैल 2021 को अदालत में ईदगाह परिसर के एएसआई सर्वे और मौका मुआयना किए जाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया था। इसके बाद लगातार कोविड के लॉकडाउन चलते सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार को अदालत ने एक दफा फिर से सुनवाई के लिए अग्रिम तारीख तय कर दी है। वादी मनीष यादव के वकील पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि वह चाहते हैं कि जल्द से जल्द अदालत द्वारा मौका मुआयना करा लिया जाए ताकि ईदगाह में कुछ परिवर्तन नहीं हो व एएसआई सर्वे कराकर तथ्यों को एकत्रित कर लिया जाए। अब इस केस में 26 जुलाई को सुनवाई होगी। मालूम हो कि केस दर्ज करने से पहले हिंदू आर्मी सेना बनाने वाले मनीष यादव ने अब नए सिरे से नारायणी सेना में संगठन को परिवर्तन कर लिया है। उनके द्वारा प्रदेश के कई जनपदों में संगठन तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed