फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ??????? ??????? ??? ??????Mathura has become self-sufficient in oxygen production: Shrikant Sharma

ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर हुआ मथुरा: श्रीकांत शर्मा

Mon, 16 Aug 2021 05:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
??????? ??????? ??? ??????Mathura has become self-sufficient in oxygen production: Shrikant Sharma
मथुरा। स्वतंत्रता दिवस पर मथुरा जिले को दो बड़ी सौगात मिली हैं। जिला ऑक्सीजन आपूर्ति में आत्मनिर्भर बन गया है। साथ ही स्वच्छ भारत की दिशा में दो नए वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भी शुरू हुए हैं। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इनका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

ऊर्जामंत्री ने जिला अस्पताल में विधायक निधि से तैयार 1.5 टन के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। पीएसए आधारित इस तकनीक से 667 लीटर प्रति मिनट की ऑक्सीजन आपूर्ति होगी। अस्पताल में मरीजों के बेड तक पाइप लाइन से ऑक्सीजन पहुंचेगी। जनपद में कुल 20.5 टन ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता के प्लांट तैयार हो गए हैं। कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में अधिकतम मांग 16 मीट्रिक टन की रही थी। जनपद के छह सरकारी अस्पतालों के प्लांट व अन्य निजी प्लांटों को मिलाकर कुल 15 ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

ऊर्जामंत्री ने जिला अस्पताल में पुलिस चौकी का शुभारंभ किया। वृंदावन में भी स्वच्छ भारत अभियान के तहत 2.13 करोड़ रुपये की लागत से दो वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का शुभारंभ किया। इसके साथ ही प्लास्टिक कचरे को रिसाइकल करने के मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी प्लांट का शुभारंभ किया गया। इससे घरों व शहर से एकत्र प्लास्टिक कचरे को रिसाइकल कर औद्योगिक व निर्माण कार्यों के अनुकूल बनाकर निगम विक्रय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed