{"_id":"6080216e8ebc3ed63a169280","slug":"mathura-goddess-called-after-worshiping-mother-durga-mathura-news-agr4893474126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मां दुर्गा की आराधना कर देवियों का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: मां दुर्गा की आराधना कर देवियों का किया आह्वान
विज्ञापन
सौंख अड्डा स्थित मंदिर में दर्शन देतीं कैला देवी।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। नवरात्र के आखिरी दिन माता नवदुर्गा की पूजा-अर्चना और हवन किया। भक्तों ने घरों में ही मां दुर्गा की आराधना कर देवियों का आह्वान किया और पूजा-अर्चना कर हवन कर पूर्णाहुति दी। भक्तों ने मां दुर्गा की आरती उतार कर कौमरी, हलवा, पूड़ी का भोग लगाकर व्रत पूरा किया।
कोरोना के कारण नवरात्रों के आखिरी दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं दिखाई दी। जयसिंहपुरा स्थित मां चामुंडादेवी, कैंट काली मंदिर, मां पीतांबरा बगलामुखी मंदिर, श्रीजी मंदिर, नरहौली स्थित मां वैष्णों देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, महाविद्या देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं दिखाई दी। मंदिर में अंदर ही हवन पूजन हुआ और पूर्णाहुति दी।
वहीं नगर के कई स्थानों पर नवमी के दिन कन्या लांगुरा भोज भी कराए गए। लोगों ने नौ देवी का रूप मानकर स्वागत और उनका पूजन किया। माना जाता है कि कन्याओं का देवियों की तरह आदर सत्कार और भोज कराने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख समृद्धि का वरदान देती हैं। श्रीदेवी असहाय सेवा संस्थान द्वारा सरस्वती कुंड के समीप श्री दुर्गा मां मंदिर में दुर्गा सप्तमी के पाठ के समापन एवं नव दिवसीय चल रहे हवन की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इसके पश्चात देवी दुर्गा मां की भव्य महाआरती की गई। इसके पश्चात 152 कन्या एवं लांगुरा का पूजन पूजन किया एवं सभी को प्रसाद ग्रहण कराया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा उषा कुशवाहा, अजीत सिंह, अविनाश सिंह, भगवान सिंह, अपूर्व सिंह, सत्यप्रकाश, सुरेश कुशवाहा थे।