{"_id":"6145f5c08ebc3ebd4c10231f","slug":"mathura-ganpati-bappa-will-bid-farewell-today-with-the-wish-to-come-again-next-year-mathura-news-agr508075540","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: अगले साल फिर आने की कामना के साथ आज विदाई लेंगे गणपति बप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: अगले साल फिर आने की कामना के साथ आज विदाई लेंगे गणपति बप्पा
विज्ञापन
मथुरा। गणेश उत्सव की 10 दिन की मंगलकारी पूजा के साथ अब बप्पा की विदाई का समय आ गया है। रविवार को अनंत चतुर्दशी पर बप्पा अगले साल फिर आने की कामना के साथ विदाई लेंगे। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष महत्व है। ये दिन मंगलकारी होता है, लेकिन इस बार अनंत चतुर्दशी पर मंगल बुधादित्य योग बनने से व्रत और पूजा करने वाले भक्तों के लिए ये दिन अत्यंत फलदायी होगा।
भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में पिछले दस दिन से गणेश उत्सव की धूम मची है। लोगों ने गणपति बप्पा की मूर्तियां स्थापित करते हुए पूजन किया है। अब पिछले दो दिन से विसर्जन की प्रक्रिया चल रही है। धूमधाम के साथ लोग गणपति बप्पा का विसर्जन करने के लिए ले जा रहे हैं। रविवार को यह प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।
ज्योतिषाचार्य अजय कुमार तैलंग ने बताया कि अनंत चतुर्दशी पर इस बार मंगल, बुध और सूर्य एक साथ कन्या राशि में विराजमान रहेंगे, जिसकी वजह से मंगल बुधादित्य योग बन रहा है। इस योग में की गई पूजा अर्चना का महालाभ मिलता है। अनंत चतुर्दशी पर पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 19 सितंबर सुबह 6.07 मिनट से शुरू होगा, जो अगले दिन 20 सितंबर को सुबह 5.30 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य शरद चतुर्वेदी का कहना है कि अनंत चतुर्दशी पर पूजा विधि अग्नि पुराण में अनंत चतुर्दशी व्रत के महत्व का वर्णन मिलता है। भविष्य पुराण के अनुसार अनंत चतुर्दशी व्रत करने से अनंत भगवान एवं यमुना पूजन करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं।
बच्चों ने किया गणपति बप्पा का विसर्जन
शहर की कटौती कुआं क्षेत्र में 9 दिवसीय गणेश उत्सव मनाया गया। इसमें बच्चों द्वारा गणपति विसर्जन कटौती कुआं से लेकर यमुना पुल तक भजन गायन के साथ किया। ढोल नगाड़ों के साथ गणपतिजी को विदाई दी गई। कार्यक्रम में बंसी कर्दम ,रोनक कर्दम, आदित्य कुमार, निखिल कुमार, लकी कुमार, चंचल कुमारी, गुनगुन कुमारी, नैना कुमारी, अनमोल कुमार, मीनू कुमारी आदि बच्चे शामिल हुए। संवाद