फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Free food, Prasadi, toilet and hospital will be made for 10 thousand devotees

मथुरा: १० हजार भक्तों को निशुल्क भोजन प्रसादी, शौचालय व अस्पताल बनवाऊंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Free food, Prasadi, toilet and hospital will be made for 10 thousand devotees
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में हुए हादसे के बाद मंदिर में दर्शन करने की व्यवस्था में बदलाव की मांग जोर पकड़ रही है।
विज्ञापन

इधर सरकार की गतिविधियां ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण की ओर इशारा कर रहीं हैं। वहीं भागवत प्रवक्ता ने भक्तों की सुविधार्थ मंदिर प्रबंधन के साथ मुख्यमंत्री को अपनी ओर से कुछ सुझाव दिए हैं।
भागवत प्रवक्ता आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने लिखित प्रस्ताव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा है कि यदि सरकार उन्हें भूमि उपलब्ध कराए तो वे अपने सहयोगियों के माध्यम से लगभग 10,000 भक्तों की प्रतिदिन निशुल्क भोजन प्रसादी के लिए एक भोजनालय का निर्माण कराने के इच्छुक हैं। जिससे बाहर से आने वाले ऐसे तीर्थयात्री जो श्रीबांकेबिहारी जी का प्रसाद पाने के लिए लालायित रहते हैं अथवा ऐसे यात्री जिनकी भोजन खरीदने की सामर्थ्य नहीं है, उन्हें निशुल्क भोजन प्रसादी प्राप्त हो पाए।
विज्ञापन

दूसरे प्रस्ताव में कहा है कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर के निकटतम क्षेत्र में सर्व सुविधा पूर्ण दो सुलभ शौचालय कांप्लैक्स का निर्माण तथा तीसरे प्रस्ताव में मंदिर के ही समीप एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करा सकते हैं। जिससे दर्शनार्थियों को और विशेषकर महिलाओं के साथ ही बाजार के व्यापारियों को होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें, जिसमें दवाइयां, प्राथमिक मदद के साथ ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसंट्रेटर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जा सके। उन्होंने सरकार से अपने प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध करते हुए निवेदन किया है कि कॉरिडोर बने अथवा नहीं, यह निर्णय श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामीजन एवं उस क्षेत्र विशेष के निवासियों एवं व्यापारियों की सहमति से ही लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed