फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Former minister also justified the demands of the farmers

मथुरा: किसानों की मांगों को पूर्व मंत्री ने भी बताया जायज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Former minister also justified the demands of the farmers
सत्याग्रह पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा और किसान नेता राजकुमार त?
वृंदावन (मथुरा)। कृषि भूमि के अधिग्रहण के विरोध में कालीदह पर चल रहे किसानों के सत्याग्रह को पूर्व मंत्री पं. श्याम सुंदर शर्मा ने भी समर्थन दिया है। उन्होंने किसानों की मांगों को जायज बताया। आंदोलन की गति को तेज करने के लिए रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री, भारतीय किसान यूनियन (राजनैतिक) के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर, जिला संयोजक उदयवीर सिंह ने किसानों की मांगों का समर्थन कर आंदोलन को धार देने का आह्वान किया। ऐलान किया कि किसानों की समिति बनाकर प्रशासन से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन

श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि खड़ी फसल को बर्बाद करना गलत है। किसानों पर लगाए गए मुकदमे वापस होने चाहिए। ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि जब तक किसानों की मांगों को नहीं माना जाता वह सत्याग्रह का समर्थन करते रहेंगे। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा की प्रदेश सरकार बुलडोजर चलाना जानती है रोजगार देना नहीं। समता फाउंडेशन के बिरजू निषाद, धर्मपाल निषाद, राजू निषाद, योगेंद्र निषाद, राज गब्बर, चित्रसेन मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed