फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Flames of hot air affected common life

मथुरा: तपती हवा की लपटों ने किया आम जनजीवन को प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Flames of hot air affected common life
धूप में छाता लगाकर जाती महिला।
मथुरा। प्रचंड गर्मी में तपती हवा की लपटों ने रविवार को आम जनजीवन बेहाल कर दिया। सड़कों पर गुजरते लोग झुलसते नजर आए। इससे शहर में अघोषित कर्फ्यू के हालत पैदा हो गए। लोग घरों से कम निकले। पशु-पक्षी भी अकुला गए। देर शाम ही सड़कों पर रौनक नजर आई।
विज्ञापन

रविवार को दिन भर गर्म हवाओं ने लोगों को बाहर निकलने से रोक दिया। सूर्यदेव के कड़े तेवर से लोग हलाकान रहे। दिन भर तन बदन आग से झुलसने लगा। हालत ऐसे रहे कि दिन निकलते ही आसमान से आग बरसने लगी और सुबह से ही दोपहर जैसी गर्मी पड़नी शुरू हुई, यह स्थिति शाम तक रही। गर्म हवाओं ने लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल कर दिया। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।
विज्ञापन

धूप में निकले लोग गमछा और छाता का प्रयोग करते दिखाई दिए। पंखा गर्म हवा फेंक रहे हैं और कूलर से भी राहत नहीं मिल पा रही है। राया के संभागीय कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट
गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि तेज गर्मी में शरीर में पानी की कमी हो सकती है। लू के कारण शरीर की कार्यप्रणाली प्रभावित हो जाती है। इससे मृत्यु भी हो सकती है। इसलिए बचाव बहुत ही जरूरी है। अधिक से अधिक पानी का पीएं और फल एवं हरी सब्जियों का अधिक प्रयोग किया जाए।
गर्मी से बचाव
- घर से निकलते समय पूरे शरीर को ढककर रखें।
- नरम, सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
- प्यास न लगने पर भी अधिक पानी का सेवन करें।
- लू लगे व्यक्ति को छांव में पंखे व कूलर में लिटाएं।
- शरीर का तापमान कम करने को गीला कपड़ा रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed