{"_id":"d7e9cf772883c8d7832c40f24a329937","slug":"mathura-festival-has-been-postpone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा महोत्सव स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा महोत्सव स्थगित
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद हेमा मालिनी द्वारा प्रस्तावित मथुरा महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला जनपद में ओलावृष्टि और बेमौसम बरसात के कारण प्रभावित हुए किसानों की स्थिति को देखते हुए लिया गया।
महोत्सव के समन्वयक अनूप शर्मा ने शनिवार को बताया कि सांसद हेमामालिनी को पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से किसानों को हुए नुकसान की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने फोन कर बताया कि मथुरा महोत्सव को आगामी तिथि तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।
नई तिथि विचार विमर्श के बाद शीघ्र ही निर्धारित की जाएगी। अनूप शर्मा के अनुसार सांसद हेमामालिनी रविवार को चार दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंच रहीं हैं।
वे प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ित किसानों का हालचाल जानेंगी। किसानों को हुए नुकसान को लेकर उन्होंने पार्टी नेतृत्व को अवगत करा दिया है। शीघ्र ही किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री से भी मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन
मैं समझती हूं किसानों का दर्द : हेमामालिनी
सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी ने ब्रज में फसलों की बर्बादी से खून के आंसू रो रहे किसानों का दर्द प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष रखा है। हेमा ने शनिवार को ‘अमर उजाला’ से फोन पर हुई बातचीत में कहा कि मोदी के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली से भी उन्होंने बात की है। हेमामालिनी ने कहा कि वह सोमवार को मथुरा पहुंचकर किसानों से मिलेंगी।
सांसद ने कहा कि मैं किसानों का दर्द समझती हूं। ओले और बारिश से फसलें बर्बाद हुई हैं और पल-पल की जानकारी उन्होंने ली है। हेमा ने कहा कि किसान तबाह हो गए हैं और उन्हें हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे किसानों को हुए नुकसान का बहुत दुख है।
हेमा ने कहा कि रविवार को वह दिल्ली पहुंचेंगी और सोमवार को मथुरा पहुंचकर किसानों को हुए नुकसान की जानकारी लेंगी। इसके बाद पूरी रिपोर्ट प्रधानमंत्री तक भेजी जाएगी।