फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Farmers welcomed after returning home with a passionate heart

मथुरा: भावुक मन से घर लौटने पर किसानों का हुआ स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Farmers welcomed after returning home with a passionate heart
आंदोलन से लौटे किसानों का स्वागत करते नगरवासी। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। एक साल से चल रहे किसान आंदोलन का समापन क्षेत्र के लिए मिसाल बन गया। एक साल से बेतहाशा विरोध झेलने के बावजूद डटे रहे किसानों के लौटने पर रविवार को जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई तो वे भावुक हो गए।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि आज उन्हें एक साल के संघर्ष का सही मायने में फल मिला है। किसानों ने मंडी समिति परिसर में पूर्व पीएम चौ. चरण सिंह को माल्यार्पण किया तो पूूरा परिसर भारत माता की जय व किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो उठा। किसानों पर हुई पुष्पवर्षा ने किसानों के जोश को दोगुना कर दिया। वहीं हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं मृत सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
विज्ञापन

किसान नेता दीपक चौधरी, महेशपाल बधेल ने कहा कि सरकार द्वारा मानी गई मांगों का एक निश्चित समयसीमा में समाधान किया जाए। एक साल के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं, जिसके लिए केंद्र सरकार ठोस कदम उठाए। आंदोलन में जान गंवाने वाले 700 से ज्यादा मृतक किसानों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। स्वागत करने वालों में रामवीर चौधरी, प्रदीप चौधरी, लेखराज सिंह, जाकिर हुसैन, रवि, नदीम, शकील अब्बासी, कान्हा प्रधान, पद्म, हरी सैनी, देव शर्मा, मौशिम, चांद, असलम, हरिशंकर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed