{"_id":"63cc2118349cf05e15328160","slug":"mathura-farmers-start-production-of-sugarcane-mathura-news-mtr5274366191-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: किसान गन्ने का उत्पादन शुरू करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: किसान गन्ने का उत्पादन शुरू करें
विज्ञापन
गांव फूलगढ़ी में किसानों को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण। संवाद
- फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने क्षेत्र के किसानों से कहा कि वह गन्ने का उत्पादन शुरू कर दें, जिससे भविष्य में शुगर मिल चालू होगी, इसके लिए गन्ना पिराई को इंतजार नहीं करना पड़े।
शनिवार को गांव फूलगढ़ी में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने किसानों से कहा कि छाता क्षेत्र के किसानों की बरसों पुरानी मांग को योगी सरकार पूरी करने जा रही है। छाता शुगर मिल को चालू करने के लिए फरवरी माह में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिल को प्रारंभ करने संबंधी दिशा-निर्देश देंगे। चौधरी ने किसानों से कहा कि उनका सपना पूरा होने जा रहा है, ऐसी स्थिति में किसान अभी से गन्ने की बुबाई प्रारंभ कर दें ताकि समय पर गन्ना उपलब्ध हो और चीनी मिल का विधिवत प्रारंभ किया जा सके।
मंत्री प्रतिनिधि चौधरी नरदेव चौधरी ने योगी सरकार को किसान हितैषी सरकार बताया। उन्होंने हर स्थिति में किसानों के साथ खड़ा होने का भरोसा दिलाया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, शकुंतला ठाकुर, ठाकुर भानु प्रताप सिंह, रूपराम सिंह, दयाराम सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोज फौजदार, राजवीर सिंह, शिवम अग्रवाल, जोगेंद्र चौधरी, भगवत ठाकुर, बल्लू ठाकुर आदि मौजूद रहे।