फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Farmers' fields thirsty, irrigation officials oblivious

मथुरा : किसानों के खेत प्यासे, सिंचाई अधिकारी बेखबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 08:25 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Farmers' fields thirsty, irrigation officials oblivious
मथुरा। जो अन्नदाता दिन रात एक करके खेती करने में जुटे हैं, वह सिंचाई के पानी के लिए तरस रहे हैं। सिंचाई अधिकारियों द्वारा करीब 11 किलोमीटर लंबे रजबहा से जुड़े किसानों की अनसुनी की जा रही है।
विज्ञापन

जेवर रजबहा से किसानों के तमाम प्रयासों के बावजूद भी सिंचाई को पानी नहीं आ पा रहा है, लगभग नोएडा के पास से निकलने वाला जेवर रजबहा का करीब 11 किलोमीटर का हिस्सा मथुरा में आता है। मथुरा में यह निजी क्षेत्र के गांव मरहला से प्रारंभ होकर लगभग खानपुर तक गया है।
विज्ञापन

विगत 6 जनवरी से यहां पर सिंचाई के लिए पानी नहीं आ रहा है। इस संबंध में क्षेत्र के किसानों द्वारा कई दफा अधिकारियों से बातचीत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। नौहझील निवासी किसान सुभाष सिंह ने बताया कि कई दफा उनकी सिंचाई अधिकारियों से बात हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उधर सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष सुधीर रावत ने बताया कि उन्होंने भी सिंचाई अधिकारियों से बातचीत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर रजबहा के लिए जिम्मेदार अधिकारी गंगा व यमुना दोनों संगठनों के हेड अनिल कुमार ने बताया कि रजबहा के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, इसके लिए एक्सईएन स्तर के अधिकारी ही जिम्मेदार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed