फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Evaluation of UP Board answer sheets will start from today

मथुरा: यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का आज से शुरू होगा मूल्यांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Evaluation of UP Board answer sheets will start from today
मथुरा। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के बाद अब उत्तरपुस्तिकाआें का मूल्यांकन शुरू होने जा रहा है। इसके लिए जनपद में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें दो केंद्र इंटर और एक पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन के लिए प्रभारी और निरीक्षक तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं १३ अप्रैल को खत्म हो गई। इसके बाद विभिन्न जनपदों की ४.३६ लाख उत्तर पुस्तिकाएं मथुरा भेजी गईं। अब इनका मूल्यांकन २३ अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए जनपद में राजकीय इंटर कॉलेज, किशोरी रमण इंटर कॉलेज और चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

इसमें जीआइसी इंटर कॉलेज में इंटर की 95453 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसके लिए 32 प्रभारी और 274 निरीक्षक लगाए गए हैं। इसके अलावा किशोरी रमण इंटर कॉलेज को भी इंटर का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। यहां इंटर की 88602 उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन होगा, जिसके लिए 32 प्रभारी और 282 निरीक्षकों की डॺूटी लगाई गई है। हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं के लिए चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया है। यहां हाईस्कूल कीं 252790 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज में 110 प्रभारी और 1093 निरीक्षक मूल्यांकन करेंगे। 23 अप्रैल से शुरू हो रहा यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच मई तक सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed