फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Energy Minister Shrikant Sharma gave 1 crore rupees from MLA fund

मथुरा: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विधायक निधि से दिए 1 करोड़ रुपये

Sat, 17 Apr 2021 06:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Energy Minister Shrikant Sharma gave 1 crore rupees from MLA fund
मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर मथुरा के चिकित्सालयों में मरीजों के जांच, उपचार और उपकरण के लिए विधायक निधि (2021-22) से एक करोड़ रुपये की राशि दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपनी और अपनों की जिंदगी की खातिर कोविड से बचने के नियमों का कठोरता से पालन करें। ऊर्जा मंत्री कोरोना को हराने के लिए विधायक निधि से अब तक 2 करोड़ रुपये की राशि दे चुके हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने डीएम को पत्र लिखकर सीडीओ के जरिये विधायक निधि से एक करोड़ रुपये की राशि सीएमओ को अवमुक्त करवाने के लिए कहा। तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि विधायक निधि का पूरा पैसा मरीजों के इलाज व उनके लिए संसाधन बढ़ाने पर खर्च किया जाए और गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें। अस्पतालों में अतिरिक्त बेड, ऑक्सीजन बेड व वेंटिलेटर की व्यवस्था हो।
विज्ञापन

कॉल पर एंबुलेंस समय पर पहुंचना, रैपिड रेस्पॉस टीम मुस्तैद रहना, टेस्टिंग और टीकाकरण में लोगों को कोई असुविधा न होना आदि की डीएम नियमित समीक्षा कर सुनिश्चित करें। मेडिकल स्टाफ व अन्य कोरोना योद्धाओं की सुविधा व सुरक्षा में कोई लापरवाही न हो। नगर निगम और प्रशासन आवश्यकता अनुसार माइक्रो कंटेनमेंट जोन तैयार करें। प्रधानमंत्री का ‘दवाई के साथ कड़ाई भी’ का संदेश ऑडियो-विजुअल माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और सरकारी वाहन लगातार प्रसारित कर जागरूकता बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed