फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Eight years imprisonment for two in the murder of a friend

मथुरा: दोस्त की हत्या में दो को आठ-आठ वर्ष का कारावास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Eight years imprisonment for two in the murder of a friend
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र में १४ साल पहले दोस्त की हत्या में दो दोषियों को बुधवार को अदालत ने ८-८ वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। हत्या में शामिल तीसरा अभियुक्त अभी तक फरार है। अदालत ने जमानत पर चल रहे दोनों दोषियों को सजा सुनाए जाने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दीपक खट्टर पुत्र राजेन्द्र पाल निवासी तिलक नगर कॉलोनी, मथुरा, योगेश उर्फ पिटारी पुत्र किशन सिंह निवासी राजा बलि का टीला, जनरल गंज, योगेश उर्फ नट्टा पुत्र सियाराम शर्मा निवासी रोटी गोदाम भीष्मगढ़ बगीची सदर बाजार तथा अरविंद शर्मा निवासी बाढ़ा बिहारी दास मोहल्ला जनरल गंज घनिष्ठ दोस्त थे। दीपक खट्टर के कुछ पैसे अरविंद शर्मा पर बकाया थे। इन्हीं पैसों को वसूल करने के लिए २१ सितंबर २००८ को दीपक ने अरविंद शर्मा को अपने घर पर बुलाया। उस वक्त योगेश उर्फ पिटारी, योगेश उर्फ नट्टा भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन

इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दीपक ने अरविंद के सिर में कांच की वस्तु से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वारदात पर पर्दा डालने के लिए तीनों दोस्तों ने अरविंद के शव को यमुना में फैंक दिया। अरविंद के गायब होने की शिकायत उसके चाचा विनोद शर्मा ने कोतवाली पुलिस से की। केस की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट रामकिशोर-3 की अदालत में हुई। एडीजीसी चन्द्रभान सिंह ने बताया कि अदालत ने योगेश उर्फ पिटारी, योगेश उर्फ नट्टा को ८-८ वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोनों जमानत पर थे, निर्णय के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed