{"_id":"6092a52b8ebc3ec19a59ea41","slug":"mathura-e-rickshaw-driver-killed-in-car-collision-five-injured-mathura-news-agr4908612123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
छटीकरा (मथुरा)। राधाकुंड-छटीकरा मार्ग पर मघेरा चौराहे के निकट कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी लोग मथुरा मजदूरी कर ई-रिक्शा से अपने गांव पेलखू जा रहे थे।
मंगलवार को रात 10 बजे मथुरा से मजदूरी कर कुछ मजदूर अपने गांव पेलखू ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। मघेरा चौराहे पर राधाकुंड की ओर से आ रही एक कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में
ई-रिक्शा चालक राजेंद्र (40) पुत्र राजेंद्र निवासी पेलखू थाना बरसाना की मौके पर ही मौत हो गई। अमर सिंह पुत्र पूरन, अतर सिंह पुत्र सुघड़ सिंह, अशोक पुत्र रामहंस, मान सिंह पुत्र रतन लाल, परमसुख घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग मथुरा से मजदूरी कर ई-रिक्शा से अपने गांव पेलखू लौट रहे थे।
विज्ञापन
जैंत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जैंत चौकी इंचार्ज ने बताया कि कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य मजदूर घायल हुए हैं। कार चालक मौके पर कार को छोड़ कर भाग गया। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।