फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Divyang's death and police attack could not be completed

मथुरा: दिव्यांग की मौत व पुलिस हमले की जांच नहीं हो सकी पूरी

Sat, 03 Apr 2021 06:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Divyang's death and police attack could not be completed
बलदेव (मथुरा)। दिव्यांग की मौत और पुलिस पर हमले की जांच शनिवार को भी पूरी नहीं हो सकी। शराब की दुकान के दूसरे सेल्समैन के बयान दर्ज न होने के कारण एक दिन फिर टल गया। इतना जरूर है कि एसपी देहात ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के बयान तो दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

याद रहे 29 मार्च को थाना बलदेव के दरोगा धर्मेंद्र और दो सिपाहियों पर पथराव करके घायल कर दिया गया था। आरोप नगला संजा के नामजद ग्रामीणों पर लगा था। यह पुलिस टीम शराब की अवैध बिक्री पर नगला संजा पहुंची थी। 30 मार्च को रात को आठ बजे नगला संजा के सेल्समैन दिव्यांग पोहपी को बलदेव पुलिस उठाकर ले गई थी। उसके बाद शव सड़क पर मिला था। ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव करते हुए हंगामा काटा और धरना भी दिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना रहा कि सड़क हादसा हुआ है। देररात पोहपी का बमुश्किल अंतिम संस्कार हो सका था।
शनिवार को पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के बयान तो एसपी देहात ने दर्ज कर लिए, पर शराब की दुकान के दूसरे सेल्समैन सत्यप्रकाश के बयान दर्ज नहीं हो सके। उसे बुलवाया गया, पर वह बाहर होने के कारण नहीं आ सका। रविवार को उसके बयान लेकर जांच रिपोर्ट एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात श्रीशचंद का कहना है कि शनिवार को जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपनी थी, पर सेल्समैन के बयान दर्ज न होने के कारण देरी हुई है। बयान दर्ज करके रविवार को जांच रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed