फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: District Agriculture Officer seized three fertilizer seed shops

मथुरा: जिला कृषि अधिकारी ने तीन खाद बीज की दुकानें कीं सीज

Sun, 08 Aug 2021 08:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: District Agriculture Officer seized three fertilizer seed shops
गोवर्धन में खाद बीज की दुकान सीज कराते जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह। - फोटो : MATHURA
मथुरा। डीएम द्वारा गठित चार टीमों ने रविवार को कई स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान तीन खाद बीज की दुकानें सीज की गईं।
विज्ञापन

जनपद में खाद बीज की करीब 400 दुकानें हैं। इन खाद बीज की दुकानों पर किसानों के साथ जमकर गड़बड़ी हो रही है। उनको ब्लैक में खाद बीज की बिक्री की जा रही है। इसकी शिकायत शासन तक पहुंच गई। शासन ने संज्ञान लेते हुए डीएम नवनीत सिंह चहल को निर्देश दिए कि वह गोपनीय तरीके से छापा मारें। जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने गोवर्धन में यादव खाद बीज भंडार पर छापा मारा। जहां पर दुकानदार के पास खाद बीज बेचने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। यादव खाद बीज भंडार की दुकान को निलंबित कर दिया तथा पास की दोनों दुकानों सहित तीनों को सील कर दिया। उन्होंने 14 दुकानों में से खाद बीज के 6 नमूने लिए हैं।

इधर, डीएम द्वारा गठित अन्य तीन टीमों में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर विभाति चतुर्वेदी ने छाता क्षेत्र की 12 दुकानों में से चार, उप संभागीय कृषि अधिकारी सुबोध कुमार मांट ने मांट क्षेत्र की 12 दुकानों में से एक, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. संतराम ने तहसील मथुरा की 11 दुकानों में से सिर्फ दो दुकानों से नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed